न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 36 साल के अनुभव और शानदार कार्यशैली के दम पर एम. श्रीधर को मिली बीएचईएल में बड़ी जिम्मेदारी, बने निदेशक (मानव संसाधन) BIG BREAKING:: हरिद्वार में 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य आगाज, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने दिया मानवता और आध्यात्मिक जागृति का दिव्य संदेश BIG BREAKING:: जीआरपी हरिद्वार के रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्तदान, 67 पुलिसकर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच BIG BREAKING:: मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण में खुली पोल, कहीं केंद्र बंद तो कहीं एक्सपायरी पाउडर और धूल फांकती मिलीं 500 किताबें! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में तेज होगी रफ्तार, मेलाधिकारी का NHAI को अल्टीमेटम—दिन-रात काम करो, समय पर बाईपास तैयार करो! BIG BREAKING:: छात्रों के झगड़े में पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, एसपी ने टटीरी चौकी इंचार्ज समेत सभी 14 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर
Home » शिविर » BIG BREAKING:: जीआरपी हरिद्वार के रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्तदान, 67 पुलिसकर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच

BIG BREAKING:: जीआरपी हरिद्वार के रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्तदान, 67 पुलिसकर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखंड हरिद्वार अरुणा भारती के निर्देशन में जीआरपी हरिद्वार की ओर से पुलिस लाइन में स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 42 यूनिट रक्तदान किया। वहीं, करीब 67 अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षु आरक्षियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।23 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस शिविर का आयोजन हिमालयन हॉस्पिटल, स्वामी रामनगर, जौलीग्रांट, देहरादून के ब्लड बैंक और अपोलो डायग्नोस्टिक्स की टीम के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग करना रहा।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक रेलवेज अरुणा भारती और पुलिस उपाधीक्षक रेलवेज उत्तराखंड हरिद्वार अनुज ने चिकित्सकीय टीम को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद जीआरपी लाइन, उत्तराखंड जीआरपी के विभिन्न थानों तथा एटीसी/आरटीसी हरिद्वार के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद के लिए योगदान दिया।इस अवसर पर अधिकारियों ने रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। रक्तदान से दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता की भावना को मजबूत करते हैं।शिविर में चिकित्सकीय टीम के सदस्य डॉ. प्रियंका, सुधीर जोशी, हिमांशु पाल, केविन जॉर्ज, पंकज नेगी, दर्शन पैनुली और रितिका सहित अपोलो डायग्नोस्टिक्स के किशन, प्रशांत चौहान, संदीप भट्ट और विक्रम ने सहयोग प्रदान किया।जीआरपी हरिद्वार की इस पहल के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

ALSO READ  “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविरों में जनसेवा की धूम: बहादराबाद–भगवानपुर में 1465 लोग योजनाओं से लाभान्वित, 417 को मिले प्रमाण पत्र, मौके पर सुलझीं दर्जनों शिकायतें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 5 9 6 6
Users Today : 165
Users Yesterday : 381
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 5 9 6 6
Users Today : 165
Users Yesterday : 381