न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में दौड़ेंगी 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट, ‘गंगा सारथी’ सेवा से श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत, सिर्फ 20 रुपये में हरकी पैड़ी तक सफर BIG BREAKING:: 36 साल के अनुभव और शानदार कार्यशैली के दम पर एम. श्रीधर को मिली बीएचईएल में बड़ी जिम्मेदारी, बने निदेशक (मानव संसाधन) BIG BREAKING:: हरिद्वार में 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य आगाज, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने दिया मानवता और आध्यात्मिक जागृति का दिव्य संदेश BIG BREAKING:: जीआरपी हरिद्वार के रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्तदान, 67 पुलिसकर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच BIG BREAKING:: मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण में खुली पोल, कहीं केंद्र बंद तो कहीं एक्सपायरी पाउडर और धूल फांकती मिलीं 500 किताबें! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में तेज होगी रफ्तार, मेलाधिकारी का NHAI को अल्टीमेटम—दिन-रात काम करो, समय पर बाईपास तैयार करो!
Home » एक्शन » BIG BREAKING:: छात्रों के झगड़े में पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, एसपी ने टटीरी चौकी इंचार्ज समेत सभी 14 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

BIG BREAKING:: छात्रों के झगड़े में पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, एसपी ने टटीरी चौकी इंचार्ज समेत सभी 14 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

(शहजाद अली हरिद्वार)बागपत। शिकायत और वायरल वीडियो के बावजूद समय रहते कार्रवाई न करना पड़ा भारी, एसपी की जांच में पुलिस की गंभीर लापरवाही उजागर

छात्र गुटों के बीच विवाद के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टटीरी चौकी इंचार्ज समेत चौकी पर तैनात सभी 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। दशहरे के दिन हुए विवाद की शिकायत मिलने और वीडियो वायरल होने के बावजूद समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने पर पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

जानकारी के मुताबिक, दशहरे के दिन छात्र गुटों के बीच झगड़े की शिकायत सामने आई थी। इसके बावजूद विवाद को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। अगले दिन कॉलेज में दोनों छात्र गुट एक बार फिर आमने-सामने आ गए। इस बार दोनों पक्षों के अभिभावक भी लाठी-डंडे और फावड़े लेकर कॉलेज पहुंच गए। इसके बाद जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई।

मामले के गंभीर रूप लेने के बाद पुलिस ने 71 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पूरे प्रकरण की जांच कराई। जांच में टटीरी चौकी पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आने पर चौकी इंचार्ज समेत सभी 14 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजने के आदेश जारी कर दिए गए।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि यदि शिकायत मिलने के बाद समय रहते कार्रवाई की जाती, तो क्या अगले दिन विवाद को बढ़ने से रोका जा सकता था? फिलहाल, पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को ड्यूटी में लापरवाही के प्रति सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

ALSO READ  "20 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 साल के मासूम का अपहरण कांड बेनकाब, बच्चा सकुशल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार बदमाशों की तलाश तेज!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 0 0 8
Users Today : 207
Users Yesterday : 381
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 0 0 8
Users Today : 207
Users Yesterday : 381