न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » शिविर » “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविरों में जनसेवा की धूम: बहादराबाद–भगवानपुर में 1465 लोग योजनाओं से लाभान्वित, 417 को मिले प्रमाण पत्र, मौके पर सुलझीं दर्जनों शिकायतें

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविरों में जनसेवा की धूम: बहादराबाद–भगवानपुर में 1465 लोग योजनाओं से लाभान्वित, 417 को मिले प्रमाण पत्र, मौके पर सुलझीं दर्जनों शिकायतें

(शहजाद अली हरिद्वार) भगवानपुर। बहादराबाद विकासखंड के लालढांग क्षेत्र में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर में 225 लाभार्थियों को विभिन्न प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा 987 लोगो को विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया गया।जनता की समस्याओं को उनके द्वार पर सुलझाने और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज लालढांग क्षेत्र के गैंडीखाता स्थित शहीद मनोज सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने की।विकासखंड बहादराबाद के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में कुल 23 सरकारी विभागों ने अपने स्टाल लगाकर जनता की मदद की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौके पर ही लोगों के स्वास्थ्य की जाँच की गई, जबकि आधार कार्ड केंद्र पर त्रुटियों का संशोधन किया गया। कृषि विभाग ने बीज वितरित किए और पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के लिए नि:शुल्क दवाइयां दी गईं। खाद्य विभाग ने राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं का समाधान किया। विशेष रूप से ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना और एनआरएलएम के स्टाल पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की गई।

त्वरित न्याय और स्वच्छता का संकल्प

शिविर के दौरान कुल 70 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 32 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित जनता, लाभार्थियों और अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने अपील की कि जनपद को सुंदर बनाने के लिए हर नागरिक को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना होगा। इस अवसर पर उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान,ग्राम प्रधान गाजीवाली देवेंद्र नेगी,प्रधान पीलीपड़ाव शीशपाल,प्रधान गैडीखाता बिस्मिला,क्षेत्र पंचायत सदस्य पार्वती देवी,नंद किशोर सहित संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।विकासखंड भगवानपुर की न्याय पंचायत हबीबपुर निवादा, ग्राम वहाबपुर छंगामाजरी में“ जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें 192 लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा 478 लोगों विभिन्न विभागों की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस शिविर में 812 लोगों ने प्रतिभाग किया। बहुउद्देशीय शिविर में कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 34 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,

जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए। शिविर में ग्राम वहाबपुर छंगामाजरी सहित न्याय पंचायत के ग्राम से भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की व्यापक जनभागीदारी स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला पंचायत किरण चौधरी एवं माननीय राज्य मंत्री श्याम वीर सैनी एवं अन्य अन्य गणमान्य व्यक्ति पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सैनी, अभिषेक राकेश, विधायक प्रतिनिधित्व के रूप में उपस्थित रहे तथा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष विराट गोयल, मंडल अध्यक्ष शादी राम उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं पात्र लाभार्थियों को सीधे लाभ पहुँचाना रहा, जिससे ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और सहभागिता को और अधिक मजबूती मिली साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की स्टॉल भी लगाई गईं, जिनका अतिथियों द्वारा निरीक्षण किया गया एवं महिलाओं के प्रयासों की सराहना की गई।

ALSO READ  "खानपुर में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 480 क्षेत्रवासियों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ"

शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी के द्वारा की गई और शिविर में खंड विकास अधिकारी आलोक,ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप सैनी, सलामत अली, योगेश एवं राजेंद्र तथा ग्राम पंचायत अधिकारी अनुराग चौहान, ग्राम प्रधान करण पाल सिंह सहित समस्त न्याय पंचायतों के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 23 विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 7 2
Users Today : 792
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 7 2
Users Today : 792
Users Yesterday : 672