न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, देवभूमि को स्वच्छ और नशामुक्त बनाने का किया आह्वान BIG BREAKING:: बदरीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि; श्रद्धालुओं से स्वच्छ एवं नशामुक्त देवभूमि बनाने की अपील BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर हरिद्वार पुलिस का हंटर! 93 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो गिरफ्तार, बुलेट समेत पकड़े गए नसीम और तन्मय BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 जवानों का सम्मान, 2 महिला कर्मियों समेत ‘मैन/वूमेन ऑफ द मंथ’ बने पुलिसकर्मी; SSP नवनीत सिंह ने थपथपाई पीठ BIG BREAKING:: सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणेंद्रनाथ शर्मा, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में दौड़ेंगी 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट, ‘गंगा सारथी’ सेवा से श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत, सिर्फ 20 रुपये में हरकी पैड़ी तक सफर
Home » अपील » BIG BREAKING:: बदरीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि; श्रद्धालुओं से स्वच्छ एवं नशामुक्त देवभूमि बनाने की अपील

BIG BREAKING:: बदरीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि; श्रद्धालुओं से स्वच्छ एवं नशामुक्त देवभूमि बनाने की अपील

(शहजाद अली हरिद्वार)चमोली। राज्यपाल उत्तराखण्ड डॉ. ढाल सिंह बिसेन शनिवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने भगवान बद्री विशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति एवं जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, धार्मिक विरासत एवं विशिष्ट पहचान को संरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि देवभूमि की संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित एवं देशहित में सकारात्मक भूमिका निभाते हुए सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थलों की मर्यादा का पालन करने, प्रदेश को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाने तथा उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देने देने का आह्वान किया।

इस दौरान उन्होंने भगवान बद्री विशाल से समस्त श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करने तथा प्रदेश में निरंतर सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी भानुमति बिसेन, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, एडीसी जितेन्द्र चौधरी उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, अलकेश नौड़ियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ALSO READ  हरिद्वार में मासूम की निर्मम हत्या: विग लगाकर पहचान छुपा रहा आरोपी सूरज फरार, तलाश में जुटी पुलिस. सूचना देने की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 2 3 4
Users Today : 433
Users Yesterday : 381
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 2 3 4
Users Today : 433
Users Yesterday : 381