न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग
Home » संदेश » “हरेला पर हरिद्वार से हरियाली का बड़ा संदेश: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया वृक्षारोपण, लोगों से कहा—’एक पौधा लगाएं, भविष्य बचाएं'”

“हरेला पर हरिद्वार से हरियाली का बड़ा संदेश: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया वृक्षारोपण, लोगों से कहा—’एक पौधा लगाएं, भविष्य बचाएं'”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह के साथ नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत जिला मुख्यालय आवासीय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि हरेला पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का प्रभावी समाधान केवल अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उनके संरक्षण से ही संभव है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर, हरित एवं प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है। वृक्षारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सतत प्रयास है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

इस अवसर पर एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह ने भी पर्यावरण संरक्षण में जनसहभागिता को आवश्यक बताते हुए हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तारीख खान, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देव विख्यात भाटी, शाहरुख मलिक, रजत कुमार, संजीत पवार, अमित अग्रवाल व नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 2
Users Today : 527
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 2
Users Today : 527
Users Yesterday : 496