न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जन समाधान दिवस में उमड़ी शिकायतें, 110 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! डीएम मयूर दीक्षित का सख्त अल्टीमेटम, नवंबर तक बजट खर्च करो, एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी करो! BIG BREAKING:: उत्तराखंड के विकास को मिला 2047 का मेगा रोडमैप! धामी ने लॉन्च किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’, 28 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने का रखा लक्ष्य BIG BREAKING:: दिवाली से पहले रोडवेज कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मानदेय में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा, 4 नवंबर से मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा; नियमितीकरण की राह भी होगी आसान BIG BREAKING:: दीपावली मिलन समारोह में छाईं बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित, ‘वोकल फॉर लोकल’ का भी दिया दमदार संदेश! BIG BREAKING:: गुरुकुल कांगड़ी में बुजुर्ग कुलसचिव पर जानलेवा हमला! वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन और आरोपी गिरफ्तार
Home » तबादले » Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादू। उत्तराखंड पुलिस विभाग में शासन स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह अनुभाग-1 की ओर से प्रदेश पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नवीन तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। जनहित और रिक्त पदों के सापेक्ष अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, टिहरी और अन्य जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

आदेश के अनुसार प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर भेजा गया है। स्वतंत्र कुमार सिंह को सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी से उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है।वहीं उत्तम सिंह नेगी को सतर्कता सेक्टर देहरादून, हर्षवर्धन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और शेखर चन्द्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून की जिम्मेदारी मिली है। अनूपा बडोला को अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर, जबकि अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी भेजा गया है।

इसके अलावा राजेश कुमार भट्ट को पुलिस मुख्यालय, मिथिलेश कुमार सिंह को एसपी सतर्कता उच्च न्यायालय नैनीताल, अभय सिंह को हरिद्वार ग्रामीण और दीपक सिंह को हरिद्वार नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।

ALSO READ  "देहरादून पुलिस में आधी रात का बड़ा प्रशासनिक धमाका: एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने 7 इंस्पेक्टरों के किए तबादले, ऋषिकेश, डालनवाला, डोईवाला समेत कई अहम थानों की बदली कमान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 2 5 1 4
Users Today : 404
Users Yesterday : 525
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 2 5 1 4
Users Today : 404
Users Yesterday : 525