न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » हड़कंप » Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के शांतरशाह में सोमवार शाम नकाबपोश बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए दुकान पर बैठे 26 वर्षीय बाइक मिस्त्री हैप्पी को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि हैप्पी शांतरशाह क्षेत्र में अपनी मोटरसाइकिल की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने अचानक युवक पर दो फायर कर दिए। गोली लगते ही हैप्पी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। अचानक हुई फायरिंग की आवाज से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बहादराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, एसएसआई अशोक सिरसवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

ALSO READ  हरिद्वार के सुमन नगर में जंगली हाथी की दस्तक, दहशत में लोग

फिलहाल गोलीकांड के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस हत्या के कारण और हमलावरों की पहचान को लेकर विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 1 0 2
Users Today : 1159
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 1 0 2
Users Today : 1159
Users Yesterday : 886