न्यूज़ फ्लैश
“बहादराबाद के जय मैक्सवेल अस्पताल में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा, त्रिवेंद्र-मदन कौशिक के आगमन से बढ़ी रौनक, भव्य स्वागत ने जीता सबका दिल” “जनता दरबार में गरजे मंत्री प्रदीप बत्रा: पानी-बिजली से लेकर पुल निर्माण तक सख्त निर्देश, कहा—हर समस्या का होगा तुरंत समाधान” “संत समाज की नई हुंकार: अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद का गठन, महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राम विशाल दास को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी” “हरिद्वार को मिला नया वित्तीय सारथी: एडीएम वैभव गुप्ता ने संभाला पदभार, राजस्व वसूली और लंबित मामलों पर रहेगा फोकस” “पुरानी पेंशन की जंग तेज: हरिद्वार में कर्मचारियों का बिगुल, 21 अप्रैल को बाइक रैली से गरजेगा आंदोलन—‘जब नेताओं की पेंशन कायम, तो हमारी क्यों बंद?’” “गांव-गांव में खुले ‘मिनी सचिवालय’, अब प्रधान सुनेंगे जनता की फरियाद — हरिद्वार बना देश का पहला जनपद, वर्चुअल जनसुनवाई से मौके पर होगा समाधान!”
Home » हड़कंप » “रुड़की में दो साल की बच्ची की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप: पड़ोसी युवक पर शक, मां की गुहार पर कब्र से निकाला गया शव, अब पोस्टमार्टम से खुलेगा सच का पर्दा!”

“रुड़की में दो साल की बच्ची की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप: पड़ोसी युवक पर शक, मां की गुहार पर कब्र से निकाला गया शव, अब पोस्टमार्टम से खुलेगा सच का पर्दा!”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव निवासी एक परिवार पिछले कुछ समय से गायत्री इन्क्लेव में रह रहा था। परिवार की दो वर्षीय बच्ची की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी,

जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार गोपालपुर गांव में कर दिया था।मामले ने तब मोड़ लिया जब परिजनों ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिनमें पड़ोस का ही एक युवक संदिग्ध रूप से घूमता नजर आया। इससे बच्ची की मां को हत्या की आशंका हुई और उन्होंने

जिलाधिकारी हरिद्वार व पुलिस को पत्र लिखकर कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार विकास अवस्थी शुक्रवार सुबह पुलिस टीम के साथ गोपालपुर पहुंचे और तहकीकात के बाद बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया।

पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्राम प्रधानपति जगदेव नौटियाल व अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।

404 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *