न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं को मंत्र: ‘संगठन ही भाजपा की असली ताकत’, उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने का दिया लक्ष्य BIG BREAKING:: IFFI-2026 में उत्तराखण्ड का जलवा! ₹3 करोड़ तक फिल्म सब्सिडी, खूबसूरत लोकेशन और शूटिंग के लिए फिल्मकारों को खुला न्योता BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती; सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम BIG BREAKING:: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर गंगा संरक्षण का संदेश, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन कर जलीय जैव विविधता बचाने का दिया संकल्प BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ जंग में अभिभावकों की भूमिका अहम, युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए एडीजी ने किया जागरूकता का आह्वान BIG BREAKING:: संस्कार, सेवा और समर्पण से बनेगा समर्थ राष्ट्र, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शताब्दी समारोह में दिया राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति का संदेश
Home » मंथन » BIG BREAKING:: “अब एआई बताएगा सरकारी योजनाओं का रास्ता! धामी के सामने ऐप-पोर्टल का प्रदर्शन, कुंभ तैयारियों पर भी बड़ा मंथन”

BIG BREAKING:: “अब एआई बताएगा सरकारी योजनाओं का रास्ता! धामी के सामने ऐप-पोर्टल का प्रदर्शन, कुंभ तैयारियों पर भी बड़ा मंथन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सभागार में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित मोबाइल ऐप एवं पोर्टल का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ऐप एवं पोर्टल की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और विभिन्न विशेषताओं की जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक सरल, सुलभ और त्वरित रूप से पहुंचाई जाएगी, जिससे लोगों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनका लाभ उठाने में आसानी होगी।

उन्होंने कहा कि एआई तकनीक का उपयोग शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ ही सरकारी सेवाओं को और अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।

इस अवसर पर मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मुख्यमंत्री को आगामी कुंभ मेले की तैयारियों एवं संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

इस दौरान आईजी मेला डॉ योगेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर,मुख्य नगर आयुक्त हरिद्वार श्री नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, एसएसपी मेला आयुष अग्रवाल, सचिव हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण प्रत्यूष सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा मंथन: हरिद्वार में जुटे देशभर के फार्मा विशेषज्ञ, नई फार्माकोपियल स्टैंडर्ड से मरीजों को मिलेगी और सुरक्षित दवा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 2 8 1
Users Today : 48
Users Yesterday : 414
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 2 8 1
Users Today : 48
Users Yesterday : 414