न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: देहरादून में रोजगार मेले का बड़ा धमाका! 249 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, हाथों में नियुक्ति पत्र आते ही खिले चेहरे BIG BREAKING:: “किचन में वेज-नॉनवेज का खेल पड़ा भारी! खाद्य विभाग ने मारा छापा, सड़े प्याज-पनीर पर चला ‘एक्शन’, 13 नमूने जांच को रवाना” BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’!
Home » शुभारंभ » “बहादराबाद ग्राम प्रधान नीरज चौहान व डॉ. आरती बहल के संयुक्त नेतृत्व में बहादराबाद सीएचसी में डायरिया व स्तनपान पखवाड़े का शुभारंभ, शिशु स्वास्थ्य व जनजागरूकता को मिला नया संबल

“बहादराबाद ग्राम प्रधान नीरज चौहान व डॉ. आरती बहल के संयुक्त नेतृत्व में बहादराबाद सीएचसी में डायरिया व स्तनपान पखवाड़े का शुभारंभ, शिशु स्वास्थ्य व जनजागरूकता को मिला नया संबल

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद (हरिद्वार), 1 अगस्त 2025 — सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद में आज डायरिया नियंत्रण एवं स्तनपान पखवाड़े का विधिवत शुभारंभ ग्राम प्रधान श्री नीरज चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. आरती बहल ने उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों को डायरिया की रोकथाम तथा स्तनपान के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।डॉ. बहल ने बताया कि डायरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोके जाने योग्य बीमारी है, जिसे स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और सही जानकारी से नियंत्रण में लाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने स्तनपान को शिशु जीवन का “प्रथम अमृत” बताते हुए कहा कि जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू करना बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और उसे कई गंभीर बीमारियों से बचाता है।कार्यक्रम में डॉ. विजय राज रमोला (चिकित्सा अधिकारी), शबाना अंसारी (परिवार नियोजन समन्वयक), श्री अनुज गुप्ता (BAM), श्री रोहित कुमार (DEO), श्री राहुल कुमार (FS), श्रीमती साक्षी (ANM), श्रीमती रीता रानी एवं श्रीमती राजेश प्रभा समाजसेवी इरशाद अली ,सहित कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।सभी ने मिलकर “डायरिया मुक्त भारत” एवं “हर शिशु को स्तनपान का अधिकार” जैसे संकल्प लिए और इस जनस्वास्थ्य अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं व समुदाय को जागरूक कर नवजातों को बेहतर स्वास्थ्य देना था।

ALSO READ  “चेतना का महाकुंभ बना शांतिकुंज: 51 दिवसीय अनुष्ठान ने मानवता को दिया साधना-सेवा-समन्वय का महामंत्र, राज्यपाल बोले—यह समापन नहीं, युग परिवर्तन का शुभारंभ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 9 6
Users Today : 445
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 9 6
Users Today : 445
Users Yesterday : 729