न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखण्ड कौथिग-2026 में सीएम धामी का बड़ा संदेश: लोक संस्कृति हमारी पहचान और आत्मा, विरासत के संरक्षण के साथ युवाओं-महिलाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार! BIG BREAKING:: इंडिया गठबंधन की महारैली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना हुए चंद्रशेखर यादव BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में डीएम मयूर दीक्षित का एक्शन मोड, सड़कों पर उतरे अधिकारी! 15 दिन में सड़क मरम्मत और सर्विस लेन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम BIG BREAKING:: चोरी करने निकले थे शातिर बदमाश, पुलिस से पड़ा पाला तो भागने लगे! फर्जी नंबर प्लेट का खेल बिगड़ा, मुठभेड़ में दोनों को लगी गोली BIG BREAKING:: दीपावली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा छापा, दो बेकरी में मिलीं गंभीर खामियां, 56 पैकेट नॉनवेज रस्क मौके पर नष्ट कराए BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-डेयरी दुकानों पर छापेमारी, 5 नमूने सील, दो निर्माण इकाइयों को थमाया नोटिस
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के निर्माण कार्यों पर मेलाधिकारी सोनिका सख्त सड़क बनने के बाद खुदाई पर रोक, कमियां 15 दिन में दूर करने के निर्देश

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के निर्माण कार्यों पर मेलाधिकारी सोनिका सख्त सड़क बनने के बाद खुदाई पर रोक, कमियां 15 दिन में दूर करने के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुंभ मेला-2027 से जुड़े सभी निर्माण कार्यों को कार्यदायी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से दूसरे कार्य क्षतिग्रस्त न हों और भविष्य में किसी निर्माण कार्य को हटाने अथवा तोड़ने की स्थिति उत्पन्न न हो। ऐसी स्थिति सामने आने पर संबंधित की जवाबदेही तय करते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।मेलाधिकारी ने सोमवार को मेला नियंत्रण भवन में कुंभ मेला-2027 से जुड़े निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि मेला क्षेत्र में सड़कों के दायरे में पेयजल लाइन, सीवर, ओएफसी एवं विद्युत लाइनों आदि से संबंधित कार्य सड़क की मरम्मत एवं ब्लैकटॉपिंग से पहले अनिवार्य रूप से पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण अथवा मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद किसी भी विभाग अथवा संस्था को सड़क की खुदाई की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर अपनी योजनाओं का सुनियोजित ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ALSO READ  "भीषण गर्मी का कहर: डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला — हरिद्वार के स्कूलों का समय बदला, बच्चों की सुरक्षा पर सख्त आदेश जारी!"

उन्होंने कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा एक साथ अनेक निर्माण एवं विकास कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे में कार्यों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है, ताकि एक विभाग का कार्य पूरा होने के बाद दूसरे विभाग के कार्य के लिए उसे दोबारा क्षतिग्रस्त न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने कार्यों की समयसीमा और कार्ययोजना के संबंध में संबंधित विभागों के साथ आवश्यक समन्वय बनाए रखें।मेलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता की विभिन्न स्तरों पर निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थर्ड पार्टी निरीक्षण के लिए नियुक्त संस्थाओं के टीम लीडर्स से मेला क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच की विस्तृत जानकारी ली तथा निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों पर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं द्वारा गंभीरता और तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि थर्ड पार्टी निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों का अविलंब निस्तारण कराया जाए और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाए।

मेलाधिकारी ने कहा कि निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही अथवा गुणवत्ता संबंधी कमियों के निस्तारण में उदासीनता पाए जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध निर्धारित दंडात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित संस्था के भुगतान में कटौती की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

ALSO READ  BIG BREAKING:: जनसुनवाई में 88 शिकायतें, 45 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर सीडीओ ने दिए जल्द कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने थर्ड पार्टी निरीक्षण के लिए तैनात एजेंसियों के प्रतिनिधियों को नियमित रूप से कार्यस्थलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता के साथ-साथ कार्य की प्रगति और निर्धारित समयसीमा का भी परीक्षण किया जाए तथा इसकी रिपोर्ट नियमित रूप से संबंधित विभागों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने थर्ड पार्टी निरीक्षण एजेंसियों के प्रतिनिधियों से कहा कि निरीक्षण में सामने आने वाले तकनीकी एवं गुणवत्ता संबंधी बिंदुओं को स्पष्ट रूप से दर्ज करते हुए उनके निस्तारण की भी प्रभावी निगरानी करें।

मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेला-2027 के सफल आयोजन के लिए निर्माण कार्यों का समय पर पूरा होना जितना आवश्यक है, उतना ही महत्वपूर्ण यह भी है कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप हों। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, अपर पुलिस अधीक्षक (संचार) विपिन कुमार, मेला कार्यालय के तकनीकी प्रकोष्ठ के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार भट्ट व अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार सहित विभिन्न विभागों और कार्यदायी संस्थाओं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 9 4 4
Users Today : 359
Users Yesterday : 745
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 9 4 4
Users Today : 359
Users Yesterday : 745