न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » निर्देश » “भीषण गर्मी का कहर: डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला — हरिद्वार के स्कूलों का समय बदला, बच्चों की सुरक्षा पर सख्त आदेश जारी!”

“भीषण गर्मी का कहर: डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला — हरिद्वार के स्कूलों का समय बदला, बच्चों की सुरक्षा पर सख्त आदेश जारी!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक विद्यालय का समय प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं 7:30 बजे से 12:30 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगे।

उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी विद्यालयों में व्यवस्था सुनिश्चित रखे एवं सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित निर्देश जारी किए गए हैं—

उन्होंने विद्यालयों में नियमित अंतराल पर वॉटर बेल बजाई जाए, ताकि बच्चे समय-समय पर पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बचाव हो,सभी विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन, ओआरएस एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था रखी जाए,छात्रों को हीटवेव से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की जाए।

तेज धूप के दौरान छात्रों से खेल-कूद एवं बाहरी गतिविधियां न कराई जाएं।

अवकाश के उपरांत छात्रों को समूह में घर भेजा जाए, जिससे आपात स्थिति में सहयोग मिल सके।

उक्त के क्रम में जनपद हरिद्वार के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों को निर्देशित किया जाता है कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार विद्यालयों का संचालन करते हुए उपर्युक्त सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 0 2
Users Today : 313
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 0 2
Users Today : 313
Users Yesterday : 398