न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » निर्देश » “गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी सख्त—सितंबर तक सभी सड़कों की मरम्मत का अल्टीमेटम, तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में ड्राइविंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश”

“गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी सख्त—सितंबर तक सभी सड़कों की मरम्मत का अल्टीमेटम, तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में ड्राइविंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में सड़क सुरक्षा एवं दुघर्टना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को न्यून एवं नियंत्रित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा सड़क सुरक्षा कानूनों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने तेज रफ्तार, शराब पीकर, ओवरलोडिंग वाहन चलाने एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश।

बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग रुड़की,हरिद्वार और नजीबाबाद एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन जिन सड़कों में गड्ढे हो गए है

एवं पेचवर्क का कार्य किए जाना है,वह सितंबर माह तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि चारधाम यात्रा एवं कांवड़ मेले के दृष्टिगत तीर्थ यात्री को कोई असुविधा एवं कोई परेशानी न हो

उन्होंने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए है कि भूपतवाला से बहादराबाद चौराहे तक जो भी पेचवर्क एवं सड़क में जो गड्ढे है उन कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जो भी खराब स्ट्रीट लाइट है,उन्हें तत्काल दूरस्त करने के निर्देश के साथ साथ जिन स्थानों पर ओर स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है उन स्थानों पर प्राथमिकता से स्ट्रीट लाइट लगाना सुनश्चित करे।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिन स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए जाने है ,उन स्थानों पर तत्परता से साइन बोर्ड लगाए जाए।

ALSO READ  BIG BREAKING:सैनिक सम्मेलन में गरजे एसएसपी, 43 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान; समस्याएं सुनीं, अफसरों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में जितने भी ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण करते हुए ब्लैक स्पॉट को कम करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिन स्थानों पर दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है अथवा यातायात का काफी दबाव रहता है इसके लिए उन्होंने परिवहन विभाग एव पुलिस विभाग को पर साय 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक निरंतर चेकिंग अभियान चलाने के दिए।

बैठक में जिलाधिकारी एनएचआई एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन जो सड़के है उन सड़कों पर किसी भी दशा में अतिक्रमण न किया जाए, यदि किसी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाए।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुड़की कृष्ण चंद्र पलारिया ने अवगत कराया है कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने के लिए परिवहन विभाग एव पुलिस विभाग द्वारा नियंत्रण चैकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं

तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्य की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया है कि परिवहन विभाग द्वारा परिवहन द्वारा की गई प्रवर्तन की कार्यवाही ,जिसमें 01 जनवरी से मार्च 2026 तक बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 3226 लोगों का चालान किया गया है

तथा ओवरलोडिंग के 221, ओवरस्पीड के 3042 और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 196 वाहन,सीज किए गए वाहन 1523, कुल किए गए चालान 21789,कोर्ट में भेजे गए चालान 11318, सम्मन शुल्क के चालान 10471,सम्मन शुल्क से वसूली गई ₹7005000 की धनराशि वसूली गई।

ALSO READ  रामदेव की कुटी के आगे से गुजरने वाला मुख्य मार्ग भारी बारिश में कटा, कई गांवों का संपर्क टूटा, जिलाधिकारी ने दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

इस दौरान अधीक्षण अभियंता लोनिवि डी के सिंह,मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी, ट्रैफिक इंचार्ज संदीप नेगी,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,अधिशासी अभियंता रुड़की लोनिवि विपुल सैनी,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,

उप नगर आयुक्त रुड़की अमरजीत कौर ,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन रुड़की जितेन्द्र चन्द सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861