न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “रंगेहाथ पकड़ा गया रिश्वतखोर अफसर! डोईवाला के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह सस्पेंड, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप”

“रंगेहाथ पकड़ा गया रिश्वतखोर अफसर! डोईवाला के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह सस्पेंड, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)डोईवाला। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विद्यालयी शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

डोईवाला में तैनात प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह को रिश्वत लेने के गंभीर आरोप में निलंबित कर दिया गया है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शासन स्तर से जल्द ही औपचारिक निलंबन आदेश जारी किए जाएंगे।

मंत्री डॉ. रावत ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है,

लेकिन इसके बावजूद कुछ कर्मचारी विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में विजिलेंस टीम ने धनबीर सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। इस प्रकरण को गंभीर मानते हुए उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है।

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नियमित निरीक्षण किया जाए। साथ ही छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और आमजन से फीडबैक लेकर शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग के भीतर किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहे।

ALSO READ  “मुन्ना-मुन्नी गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: फर्जी प्रवेश पत्र से दिलवाई हाईस्कूल परीक्षा, खुद को प्रिंसिपल बताकर रचा था बड़ा षड्यंत्र!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861