न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सिडकुल में वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश! बंद फैक्ट्री बनी ‘चोरी की बाइक पार्किंग’, 9 दोपहिया बरामद, शातिर श्रवण गिरफ्तार BIG BREAKING:: TET की अनिवार्यता पर शिक्षकों की हुंकार, सांसद अनिल बलूनी से लगाई राहत की गुहार BIG BREAKING:: हिंदी को नई उड़ान देंगे धामी! किताबों से निकलकर AI, रोबोटिक्स और डिजिटल दुनिया में गूंजेगी उत्तराखंड की भाषा BIG BREAKING:: 15 अक्टूबर के बाद सड़कों पर उतरेंगे CM धामी, अचानक होगा औचक निरीक्षण! गड्ढे मिले तो अफसरों की बढ़ेगी टेंशन BIG BREAKING:: ई-रिक्शा बना लूट का अड्डा! सुनसान रास्ते में सवारी को घेरा, पेट पर नुकीली चीज अड़ाकर ₹10 हजार लूटे—तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के निर्माण कार्यों पर मेलाधिकारी सोनिका सख्त सड़क बनने के बाद खुदाई पर रोक, कमियां 15 दिन में दूर करने के निर्देश
Home » खुलासा » BIG BREAKING:: ई-रिक्शा बना लूट का अड्डा! सुनसान रास्ते में सवारी को घेरा, पेट पर नुकीली चीज अड़ाकर ₹10 हजार लूटे—तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

BIG BREAKING:: ई-रिक्शा बना लूट का अड्डा! सुनसान रास्ते में सवारी को घेरा, पेट पर नुकीली चीज अड़ाकर ₹10 हजार लूटे—तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ई-रिक्शा में सवारी को बैठाकर सुनसान रास्ते पर ले जाकर लूटपाट करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटकांड का खुलासा किया है। एसपी सिटी अभय कुमार ने पत्रकार वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ₹10 हजार की नगदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जूते तथा वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा और लोहे के औजार बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार 12 सितंबर की रात पवन कुमार, निवासी महादेवपुरम सिडकुल, राजा बिस्कुट चौक से हरिद्वार जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुआ था। सेक्टर-4 चौक से आगे केवी स्कूल की ओर जाने वाले सुनसान रास्ते पर ई-रिक्शा चालक और पहले से बैठे दो युवकों ने उसे नुकीली वस्तु पेट पर लगाकर डराया-धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने उससे ₹10 हजार नगद, बैग, कपड़े, दस्तावेज और जूते लूट लिए।

ALSO READ  BIG BREAKING:संपत्ति विवाद में खूनी खेल! दो बहनों पर बरसीं गोलियां, डबल मर्डर से मचा हड़कंप—चंद घंटों में सगा भाई गिरफ्तार

पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर रानीपुर पुलिस और सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ पुराने अपराधियों से पूछताछ और अन्य सुराग जुटाए।13 सितंबर की रात पुलिस टीम को लीडो क्लब जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक ई-रिक्शा में तीन संदिग्ध दिखाई दिए। तलाशी के दौरान उनके पास से ₹10 हजार, पीड़ित के आधार कार्ड-पैन कार्ड, लोहे का फर्सा, एंगल और चमड़े के जूते बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली। खास बात यह रही कि आरोपी आयुष उर्फ अनिकेत पीड़ित से लूटी गई जीन्स पहने मिला।

ALSO READ  “ज्वालापुर पुलिस का बड़ा खुलासा: मोसिन-गुल्सान की चोरी गैंग का पर्दाफाश, 10 दोपहिया वाहन बरामद — गंग नहर पटरी के खंडहर से निकला बाइक-स्कूटी का खजाना”

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रवण कुमार (19), विजय (20) और आयुष उर्फ अनिकेत (20) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लालच, नशे और अपने शौक व खर्चे पूरे करने के लिए रात में अकेली सवारियों को निशाना बनाते थे। विजय का पूर्व में भी शस्त्र अधिनियम के तहत आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 0 0 6 5
Users Today : 729
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 0 0 6 5
Users Today : 729
Users Yesterday : 1393