न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » खुलासा » “जमीन के लालच में खून की साजिश: ज्वालापुर में दामाद ने रची हत्या की प्लानिंग, सुपारी किलरों ने उतारा मौत के घाट — 48 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा!”

“जमीन के लालच में खून की साजिश: ज्वालापुर में दामाद ने रची हत्या की प्लानिंग, सुपारी किलरों ने उतारा मौत के घाट — 48 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा!”

(शहजाद अली हरिद्वार) ज्वालापुर।  हरिद्वार के कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में हुए रवि चौहान हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।कप्तान नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जघन्य वारदात का खुलासा किया और हत्या में शामिल दो सुपारी किलर—नदीम और दानिश अली—को गिरफ्तार कर लिया। मामले में जमीनी विवाद और लालच की कहानी सामने आई है, जिसने एक परिवार को उजाड़ दिया।घटना की शुरुआत 17 अप्रैल 2026 को हुई, जब मृतक की पत्नी ने अपने पति रवि चौहान (45) के अचानक लापता होने की शिकायत कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज कराई।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन दो दिन बाद 19 अप्रैल को रवि चौहान का शव रानीपुर झाल में बरामद हुआ। शव की स्थिति संदिग्ध होने के कारण पुलिस को हत्या की आशंका हुई और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी गई।

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले, जिनसे पता चला कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर रवि चौहान को बीच में बैठाकर हरीलोक तिराहे से रानीपुर झाल की ओर ले गए थे।

मुखबिर तंत्र और स्थानीय जानकारी के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान ज्वालापुर के हिस्ट्रीशीटर नदीम के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया।

आरोपी नदीम ने अपने साथी दानिश अली के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल की। उसने बताया कि उन्हें सीतापुर निवासी चाचा-भतीजे ने डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी थी।

योजना के तहत दोनों ने पहले रवि चौहान को शराब पिलाई, फिर मारपीट कर उसका गला घोंट दिया और शव को रानीपुर झाल के पास फेंक दिया।

ALSO READ  "SSP नवनीत सिंह की सख्ती का असर: 12 चोरी की बाइक बरामद, 3 वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV और मुखबिर तंत्र ने दिलाई बड़ी कामयाबी!"

जांच में सामने आया कि मृतक को उसके भाई ने कुछ जमीन उपहार में दी थी, जिससे भाई का दामाद नाराज चल रहा था। इसी विवाद के चलते दामाद ने अपने भतीजे के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलवाया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर बाइक और सुपारी की रकम में से 61 हजार रुपये बरामद किए हैं।

फिलहाल हत्या की सुपारी देने वाले चाचा-भतीजे फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसने हत्या जैसे गंभीर अपराध का खुलासा कर कानून व्यवस्था पर विश्वास मजबूत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861