न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » संदेश » “धरती बचाने का संकल्प: मदरहुड यूनिवर्सिटी में वृक्षारोपण की हरियाली और पोस्टर प्रतियोगिता से गूंजा ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ का संदेश”

“धरती बचाने का संकल्प: मदरहुड यूनिवर्सिटी में वृक्षारोपण की हरियाली और पोस्टर प्रतियोगिता से गूंजा ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ का संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की।।मदरहुड विश्वविद्यालय, रुड़की में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार, व “निशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श केंद्र” विधि संकाय, के सयुंक्त तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर “प्रॉस्परस ट्री प्लांटेशन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मैं श्रीमती सिमरनजीत कौर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (सिविल जज सीनियर डिवीजन) रहीं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति व मुख्य अतिथि के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया ।श्रीमती सिमरनजीत कौर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है , बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस वर्ष की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” पर उन्होंने युवाओं से प्लास्टिक प्रदूषण व सिंगल-यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने का आह्वान किया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० (डॉ०) नरेंद्र शर्मा व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से स्थायी भविष्य बनाने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी पर सभी का धयान केंद्रित किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि मदरहुड विश्वविद्यालय पर्यावरण के प्रति सदैव संवेदनशील रहा है और इस प्रकार के आयोजन से छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी पैदा होती हैं।अधिष्ठाता विधि संकाय प्रो० (डॉ०) बोधीसत्य आचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विधि के छात्रों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।

प्रतियोगिता में 46 से अधिक विद्यार्थियों ने पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने धरती बचाने का संदेश दिया।विद्यार्थियों के द्वारा वेस्ट मटेरियल का प्रयोग करके भी विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाए गए जिनमे नवीकरणीय ऊर्जा, सामुदायिक भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से पृथ्वी बचाने का संदेश शामिल था । विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संवर्धन का भाव उत्पन्न करने का भी एक अच्छा प्रयास किया।

ALSO READ  "ऑडियो सबूत से खुली पटवारी की पोल! डीएम सविन बंसल का बड़ा वार—अवैध वसूली पर सख्त एक्शन, पटवारी निलंबित; भ्रष्टाचार पर ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ का कड़ा संदेश"

इस अवसर पर सचिव निःशुल्क विधिक सेवा केन्द्र, मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की डॉ० विवेक कुमार, ने बताया कि पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता मैं विश्वविद्यालय, के अन्य विभागों के छात्र-छात्रों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया, सभी पोस्टर व स्लोगनो का निरीक्षण,

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के सचिव, श्रीमती सिमरनजीत कौर, सिविल जज सीनियर डिवीजन, व विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय के द्वारा किया गया जिसके पश्चात उनके द्वारा विजेताओं की भी घोषणा की गयी। प्रतियोगिता के अंत में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी दिए गए।इस कार्यक्रम में फैकल्टी ऑफ़ लीगल स्टडीज के सभी सम्मानित प्राध्यापकगण उपस्थित रहे जिसमें प्रोफेसर (डॉ०) जे० एस० पी० श्रीवास्तव, एसोसिएट प्रो० (डॉ०) हरिचरण यादव, प्रोफेसर (डॉ०) नीरज मलिक, डॉ० नलनीश चंद्र सिंह ,डॉ० जुली गर्ग, राहुल वर्मा , व्यंजना सैनी , रेनू तोमर, रुद्रांश शर्मा ,सतीश कुमार , अनिंदिता चटर्जी, अमन, आयुषी , स्नेहा, मधुर स्वामी, आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 5
Users Today : 235
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 5
Users Today : 235
Users Yesterday : 861