न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक
Home » खुलासा » “लक्सर कोर्ट में पेशी के दौरान गोलियों की गूंज, कुख्यात विनय त्यागी पर जानलेवा हमला, 24 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा—दो शूटर गिरफ्तार, सुरक्षा में गंभीर चूक पर दरोगा व दो कांस्टेबल निलंबित”

“लक्सर कोर्ट में पेशी के दौरान गोलियों की गूंज, कुख्यात विनय त्यागी पर जानलेवा हमला, 24 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा—दो शूटर गिरफ्तार, सुरक्षा में गंभीर चूक पर दरोगा व दो कांस्टेबल निलंबित”

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। एसएसपी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में लक्सर क्षेत्र में हुई गोलीकांड की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया गया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही विनय त्यागी को पेशी पर ले जाने वाले एक दरोगा और दो सिपाहियों को भी निलंबित किया गया है।लक्सर में बुधवार को हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी के ऊपर बाइक सवार बदमाशों ने उस समय गोली चला दी थी जब उसे रुड़की जेल से लक्सर कोर्ट में पेशी पर पुलिस लेकर गई थी।

घटना के बाद बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए थे।पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। अब कार्रवाई करते हुए गठित की गई अलग-अलग पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को थाना खानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर के जंगलों से, बिजनौर हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पूर्व में काशीपुर में हुई डकैती के मामले में जेल जा चुके हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पैसे मांगने पर विनय त्यागी लगातार सनी यादव को जान से मरवाने की धमकी दे रहा था। जिस पर सन्नी काफी समय से विनय त्यागी की लगातार रेकी कर रहा था। उसे जानकारी मिली कि विनय त्यागी रुड़की जेल में बंद है और 24 दिसंबर को लक्सर न्यायालय में पेशी पर लाया जाएगा। इसी जानकारी के आधार पर सन्नी ने अपने साथी अजय के साथ मिलकर बदले की नीयत से घटना को अंजाम दिया था।पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद किए गए, दोनों अभियुक्तों से पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं उसके संबंध में जानकारी प्राप्त कर विधिक कार्रवाई की जारी है।

आरोपियों के नाम सन्नी यादव उर्फ शेरा पुत्र कमल सिंह निवासी गुलजारपुर, थाना काशीपुर, जनपद उधमसिंह नगर, उम्र 28 वर्ष (मुख्य अभियुक्त) और अजय पुत्र कुंवर सैन निवासी खरमासा कॉलोनी, थाना कोतवाली काशीपुर, जनपद उधमसिंह नगर, उम्र 24 वर्ष बताए गए हैं। आरोपियों के पास से तमंचे भी बरामद किए गए हैं।

पेशी के दौरान फायरिंग की गंभीर चूक,एक दरोगा व दो कांस्टेबल निलंबित.

लक्सर क्षेत्र में मुलजिम पेशी के दौरान हथियार बंध अभियुक्तों द्वारा पुलिस वाहन पर गोली चलाते हुए मुलजिम विनीत त्यागी पर गोली मारी गई थी। उक्त घटना क्रम में एसएसपी हरिद्वार द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाही के दृष्टिगत प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर एक उपनिरीक्षक एवं दो कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा घटनाक्रम के संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को जांच के आदेश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 8 3
Users Today : 428
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 8 3
Users Today : 428
Users Yesterday : 1179