(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आने से पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी सीपी नौटियाल को उनके ही चालक विनोद नेगी ने गोली मार दी। घटना के बाद घायल अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए एम्स रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सीपी नौटियाल और उनके चालक विनोद नेगी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद चालक ने अधिकारी पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायल अधिकारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत सामान्य और खतरे से बाहर बताई गई। हालांकि, बेहतर उपचार और विस्तृत जांच के लिए उन्हें एम्स रेफर किए जाने की जानकारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस विवाद की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। फिलहाल गोली चलाने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।











































Users Today : 48
Users Yesterday : 414
