न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » प्लान » “कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, 29 जुलाई से रूट डायवर्जन लागू—घर से निकलने से पहले जरूर देख लें यातायात व्यवस्था”

“कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, 29 जुलाई से रूट डायवर्जन लागू—घर से निकलने से पहले जरूर देख लें यातायात व्यवस्था”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। श्रावण मास प्रारम्भ हो रहा है, जिनमें 04 सोमवार प्रथम 03, द्वितीय 10, तृतीय 17, चतुर्थ सोमवार 24 एवं श्रावण शिवरात्री मुख्य पर्व 11 अगस्त को मनाया जायेगा। जिसके दृष्टिगत जनपद में रूट डायवर्जन का प्लान जारी कर दिय गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर की ओर से कहा गया है कि जारी किए गए यातायात प्लान का सभी नागरिक पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस- प्रशासन का सहयोग करें।

यातायात योजना काँवड मेला-2026 सामान्य दिनों में हरिद्वार आने-वाले वाहनों के मार्ग का विवरण

• दिल्ली/ मेरठ/ मुजफ्फरनगर/ मंगलौर/हरिद्वार

• हरियाणा/ पंजाब/ हिमाचल प्रदेश/ सहारनपुर/ मडावर/ सालियर चौक/बढेडी राजपुतान/हरिद्वार

• दिल्ली एक्सप्रेस वे/मण्डावर/सालियर चौक/बढ़ेड़ी राजपुतान/ हरिद्वार

• देहरादून, ऋषिकेश से नेपाली तिराहा, रायवाला/हरिद्वार

• नैनीताल/नजीबाबाद/श्यामपुर/हरिद्वार

यातायात योजना काँवड मेला-2026 हरिद्वार आने वाले कांवड वाहनों के मार्ग का विवरण

सहारनपुर की ओर से हरिद्वार आने वाले कांवड़ वाहन मण्डावर से अब्दुल कलाम चौक, नगला ईमरती, लक्सर, एस0एम0 तिराहा से बैरागी कैम्प पार्किंग मे पार्क कराये जायेंगे।

• यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर- दिल्ली, मेरठ एवं मु0नगर से हरिद्वार आने वाले कांवड़ वाहन – रामपुर तिराहा से कोलकी टोल प्लाजा, बड़कलां, मण्डावर, सालियर चौक, अब्दुल कलाम चौक, नगला ईमरती, लक्सर, एस0एम0 तिराहा से बैरागी कैम्प पार्किंग जायेंगे।

नोटः- दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे कांवड वाहनों के लिए पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।

• यमुनानगर-सहारनपुर से हरिद्वार आने वाले कांवड़ वाहन – मण्डावर से सालियर चौक से अब्दुल कलाम चौक, नगला इमरती, लक्सर, एस0एम0 तिराहा से बैरागी कैम्प पार्किंग पार्क कराये जायेंगे।

• बैरागी कैम्प पार्किंग में पार्क किये गये सभी प्रकार के कांवड़ वाहनों की निकासी शमशान घाट पुल से श्रीयंत्र पुल, बुढी माता तिराहे, देशरक्षक, सिंहद्वार से NH 334 होते हुए जायेंगे।

ALSO READ  "मकर संक्रांति पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब, ट्रैफिक पर सख़्त पहरा ???? शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद, विशेष यातायात प्लान लागू"

• मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद की ओर से हरिद्वार आने वाले कांवड़ वाहन चिडियापुर से गैन्डीखाता से 4.2 डायवर्जन से गौरीशकर पार्किंग एवं नीलधारा पार्किंग मे पार्क कराये जायेंगे।

• देहरादून एंव ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले कांवड़ वाहन नेपाली तिराहा से सप्तऋषि तिराहा, दूधाधारी फ्लाईओवर से चमगादड टापू/ लालजीवाला पार्किंग मे पार्क कराये जायेंगे।

दिल्ली से देहरादून/ ऋषिकेश जाने वाले रोडवेज / प्राइवेट बस /अन्य वाहन

रोडवेज बसों हेतु यातायात व्यवस्था-

• देहरादून/ऋषिकेश से हरिद्वार आने/जाने वाली सभी रोडवेज बसें नेपाली तिराहा से रायावाला, दूधाधारी तिराहा से मोतीचूर पार्किंग मे पार्क कराये जायेंगे।

• दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से हरिद्वार आने/जाने वाली रोडवेज सभी बसें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से मण्डावर, अब्दुल कलाम चौक से ऋषिकुल मैदान तथा वापसी इसी मार्ग से होगी।

• नजीबाबाद रूट से हरिद्वार आने/जाने वाली रोडवेज सभी बसें नजीबाबाद से लाडपुर, 4.2 तिरछा पुल से नीलधारा/गौरीशंकर पार्किंग में पार्क करायी जायेंगी।

• देहरादून/ऋषिकेश/हरिद्वार से बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, नैनीताल आने/जाने वाली रोडवेज सभी बसें अपने निर्धारित रूट से ही संचालित करायी जायेंगी ।

प्राइवेट बसों के लिए यातायात व्यवस्था

• देहरादून/ऋषिकेश से हरिद्वार आने/जाने वाली सभी प्राइवेट बसें नेपाली तिराहा से रायवाला, दूधाधारी तिराहा से मोतीचूर पार्किंग मे पार्क करायी जायेंगी।

• दिल्ली, मेरठ, मु0नगर, सहारनपुर, पंजाब, हरियाणा से हरिद्वार आने/जाने वाली प्राइवेट बसें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से मण्डावर, अब्दुल कलाम चौक, नगला ईमरती, लक्सर से बैरागी कैम्प पार्किंग मे पार्क करायी जायेंगी।

• नजीबाबाद रूट से हरिद्वार आने/जाने वाली प्राइवेट बसें लहाड़पुल से गैन्डीखाता से 4.2 डायवर्जन नीलधारा/गौरीशंकर पार्किंग में पार्क करायी जायेंगी।

• देहरादून/ऋषिकेश/हरिद्वार से नजीबाबाद, काशीपुर, नैनीताल जाने वाली प्राइवेट बसें लहाड़पुल से नजीबाबाद से काशीपुर से नैनीताल जायेंगी और वापसी के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे।

ALSO READ  “हर विकासखण्ड में बनेगा ‘आदर्श कृषि गांव’, धामी सरकार का बड़ा प्लान — जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और डिजिटल मार्केटिंग से किसानों की आय होगी दोगुनी!”

⁠नोट- दिल्ली से देहरादून एवं देहरादून से दिल्ली जाने वाली सभी बसें दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेस वे का प्रयोग करेंगी।

भारी वाहनों के लिये यातायात व्यवस्था

• दिनांक 29/30 जुलाई से 11 अगस्त तक मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद की ओर से जाने वाले भारी वाहन चिडियापुर / कांगडी पार्किंग में पार्क कराये जायेंगे ।

• दिल्ली-मेरठ की तरफ से हरिद्वार आने वाले भारी वाहन मण्डावर में पार्क कराया जायेगा ।

• 29/30 जुलाई से 04 अगस्त तक भारी वाहनों का समय रात्रि 12.00बजे से प्रातः 04.00 बजे तक रहेगा।

05/06 अगस्त से 11 अगस्त तक भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे ।

चारधाम यात्रा मार्ग

केदारनाथ/बद्रीनाथ जाने वाले वाहन-

• दिल्ली, मेरठ, मु0नगर से चारधाम जाने वाले वाहन आने- जाने हेतु मेरठ से गढमुक्तेश्वर, नजीबाबाद, कोटद्वार, पौडी, श्रीनगर से केदारनाथ/बद्रीनाथ जायेंगे अथवा दिल्ली एक्सप्रेस वे का प्रयोग करेंगे

• गंगोत्री/यमनोत्री जाने वाले वाहन- दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से चारधाम जाने वाले वाहन आने- जाने के लिए दिल्ली एक्सप्रेस वे का प्रयोग करेंगे

नोटः- हिलबाईपास का प्रयोग आवश्यक सेवा (एम्बूलैन्स, फायर ब्रिगेड इत्यादि) एवं यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर कांवड की निकासी के लिए तथा स्थानीय निजी वाहनों के लिए उपयोग में लाया जायेगा ।

• पैदल कांवड यात्रा प्लान

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-सहारनपुर-हरियाणा की ओर जाने वाले कांवडिये/यात्री हर की पैडी से रोडीबेलवाला रैम्प, केशव आश्रम तिराहा, ओमपुल रेगुलेटर पुल, शंकराचार्य चौक, सिंहद्वार चौक, आर्यनगर चौक, लालपुल, जटवाड़ा पुल से बहादराबाद नहर पटरी से अपने गन्तव्य को जायेंगे ।

• मुरादाबाद/नजीबाबाद की ओर जाने वाले कांवडिये/यात्री हर की पैडी से सीसीआर चौक, दीनदयाल पार्किंग अण्डर पास, आनन्द वन समाधी पार्किंग, चण्डी चौक, 4.2 तिरछा पुल नहर पटरी, रसियाबढ से नजीबाबाद/मुरादाबाद से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

ALSO READ  “कुम्भ 2027 की महातैयारी: हरिद्वार रेलवे स्टेशन बनेगा हाईटेक, 10 हजार श्रद्धालुओं के लिए विशाल होल्डिंग एरिया, सुरक्षा-सुविधाओं का मेगा प्लान तैयार!”

• देहरादून/ऋषिकेश की ओर जाने वाले कांवडिये/यात्री हर की पैडी, भीमगौडा, खडखडी, सूखीनदी बैरियर, दूधाधारी तिराहे से राष्ट्रीय राजमार्ग 34 से जायेंगे ।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 9 9 9
Users Today : 1056
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 9 9 9
Users Today : 1056
Users Yesterday : 886