न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड में विकास को बड़ी रफ्तार! ₹758 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं समेत पांच प्रस्तावों पर मुहर, कुंभ-2027 की सफाई व्यवस्था के लिए ₹25 करोड़ मंजूर BIG BREAKING:: उत्तराखंड के पांच जिलों में कल मौसम का ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी BIG BREAKING:: बीएचईएल की सराहनीय पहल: रोशनाबाद के 450 बच्चों को बांटी निःशुल्क पोषण सामग्री, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश BIG BREAKING:: चांद का इंतजार भी, जमानत का इंतजार भी! उर्मिला सनावर की कोर्ट में अगली तारीख 31 अक्टूबर, फिलहाल जेल से ही करना होगा इंतजार! BIG BREAKING:: हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का आगाज, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा में छिपा है मानव कल्याण और सामाजिक सद्भाव का संदेश BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका ने पंतद्वीप से चंडी चौक तक परखी व्यवस्थाएं, निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए सख्त निर्देश
Home » संदेश » BIG BREAKING:: बीएचईएल की सराहनीय पहल: रोशनाबाद के 450 बच्चों को बांटी निःशुल्क पोषण सामग्री, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

BIG BREAKING:: बीएचईएल की सराहनीय पहल: रोशनाबाद के 450 बच्चों को बांटी निःशुल्क पोषण सामग्री, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हरिद्वार ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक सराहनीय पहल की। बुधवार, 29 अक्टूबर को रोशनाबाद स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से लगभग 450 बच्चों को पोषण सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सहयोग करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ बीएचईएल की महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री सुमति शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ एवं सुपोषित बच्चे ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए संतुलित आहार बेहद आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक भोजन अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

सुश्री शर्मा ने कहा कि बीएचईएल शिक्षा और समाज कल्याण से जुड़े कार्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। संस्थान विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहयोग पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रहा है।

शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को संतुलित आहार और स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी भी दी गई। विद्यालय प्रबंधन ने बीएचईएल की इस पहल की सराहना करते हुए संस्थान का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री पार्थ सारथी गौड़ा, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती गीता, शिक्षकगण तथा बीएचईएल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  “धनौरी स्थापना दिवस पर बहुगुणा का बड़ा संदेश—जो युवा उत्तराखंड का नाम रोशन करे, वही राज्य का सच्चा ब्रांड एंबेसडर; शिक्षा और प्रतिभा से ही बनेगी नई पहचान”

बीएचईएल की इस पहल को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 9 9 5 1
Users Today : 861
Users Yesterday : 521
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 9 9 5 1
Users Today : 861
Users Yesterday : 521