न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी BIG BREAKING:: नेपाल की आपदा में उत्तराखंड का बड़ा मानवीय कदम, CM धामी ने 8 सदस्यीय राहत दल को दिखाई हरी झंडी
Home » संदेश » जब शिवभक्तों पर बरसे फूल… रुड़की में मुस्लिम समाज ने दिया भाईचारे और सद्भाव का यादगार संदेश

जब शिवभक्तों पर बरसे फूल… रुड़की में मुस्लिम समाज ने दिया भाईचारे और सद्भाव का यादगार संदेश

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की । उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति,रुड़की के तत्वाधान में नगर निगम स्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई।अंतरराष्ट्रीय शायर व समिति के अध्यक्ष अफजल मंगलौरी ने कहा कि पिछले पन्द्रह वर्षों से कांवड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम समाज की ओर से हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वाले कांवड़ यात्रियों को फल वितरण के साथ-साथ उन पर पुष्प वर्षा करते हैं।सलमान फरीदी के संयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री व अफजल मंगलौरी द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों व अतिथियों का स्वागत किया गया।ज्वाईंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेट (आईएएस) ने कहा कि भारत वर्ष की संस्कृति सदियों से वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वधर्म सम्भाव के सिद्धांतों की प्रतीक रही है,ये ही सन्देश आज रुड़की के सभ्य नागरिकों ने दिया है।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और सद्भावना को ऐसे आयोजनों से बल मिलता है।उन्होंने कहा कि शिक्षा नगरी के सभ्य नागरिक बधाई के पात्र हैं,जो सौहार्द और भाईचारे के साथ पूरे प्रदेश में सन्देश देते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वर लाल शास्त्री ने की।संचालन अफजल मंगलौरी द्वारा किया गया।इस अवसर पर पार्षद मनोज कुमार व ताहिर अली,काजी शकील अल्वी,हाजी सलामत फरीदी,राजू शास्त्री,इमरान देशभक्त,शिवम शास्त्री,हाजी शहजाद, शेख अहमद,मोनू जलवीर,पूर्व सभासद पंडित राजकुमार दुखी,हेमंत जुल्का,अमित वर्मा,शशि कुमार सैनी, विकास वशिष्ठ,ओम प्रकाश नूर, सैयद नफीसुल हसन आदि ने स्वागत समिति की ओर से कांवड़ियों का फूल-मालाएं पहना कर अभिनन्दन किया।

ALSO READ  "हरिहर आश्रम कनखल में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आध्यात्मिक आगमन जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज से लिया आशीर्वाद, वृक्षारोपण के साथ दिया पर्यावरण व राष्ट्रहित का संदेश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 4 0
Users Today : 389
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 4 0
Users Today : 389
Users Yesterday : 729