न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » खेल » BIG Breaking:वंदना कटारिया स्टेडियम में गूंजा हॉकी का जोश, राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भव्य आगाज—मिश्रा बोले, खेलों से युवाओं को मिलती है नई दिशा

BIG Breaking:वंदना कटारिया स्टेडियम में गूंजा हॉकी का जोश, राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भव्य आगाज—मिश्रा बोले, खेलों से युवाओं को मिलती है नई दिशा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के तत्वावधान में वंदना कटारिया स्टेडियम, रोशनाबाद हरिद्वार में जवाहर नवोदय विद्यालयों की राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार ललित नारायण मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व लोकपाल एवं उत्तराखंड ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राकेश चौधरी ने किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों, प्रशिक्षकों एवं प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए उनका आत्मविश्वास मजबूत करती हैं।

ALSO READ  "रुड़की का ‘खो-खो धमाका’! ब्लॉसम स्कूल का डबल धमाल—बालक-बालिका दोनों में चैंपियन, रॉयल और ग्रीनवुड ने भी बिखेरा जलवा"

विशिष्ट अतिथि राकेश चौधरी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास होता है। इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलता है और युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय हरिद्वार के प्रधानाचार्य सुनीत कुमार गुप्ता द्वारा मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि राकेश चौधरी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

ALSO READ  खेलों ने दिखाई नई राह! भगवानपुर ब्लॉक एथलेटिक्स समापन में सुबोध राकेश बोले– अब खिलाड़ी नहीं, करियर स्टार बन रहे नौजवान

राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-17 वर्ग का पहला मैच शिलांग एवं पुणे की टीमों के मध्य खेला गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर पूर्व डिप्टी डायरेक्टर ऋषिपाल सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय देहरादून के प्रधानाचार्य आदेश शर्मा, जवाहर नवोदय विद्यालय शामली के उप प्रधानाचार्य शलभ मित्तल, कार्यक्रम संयोजक भरत सिंह, सहसंयोजक अनिल पंवार सहित आयोजन समिति से जुड़े अधिकारी, शिक्षक, प्रशिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन से रोशनाबाद का वंदना कटारिया स्टेडियम खेल प्रतिभाओं और खेल भावना से सराबोर नजर आया। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा निखारने और बेहतर प्रदर्शन करने का महत्वपूर्ण अवसर मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 5 6
Users Today : 65
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 5 6
Users Today : 65
Users Yesterday : 737