न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खड़गे प्रकरण पर गरजी कांग्रेस: रुड़की में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, भाजपा नेताओं के खिलाफ तहरीर से मचा सियासी बवाल BIG BREAKING:शिक्षक दिवस पर हरिद्वार में हरियाली का महाअभियान! “एक पेड़ गुरु के नाम” से गूंजेंगे विद्यालय, 15 सितंबर तक मिशन मोड में होगा पौधारोपण BIG BREAKING:मुख्यमंत्री धामी से बाबा रामदेव की खास मुलाकात, योग-आयुर्वेद से लेकर उत्तराखंड के विकास तक बनी बड़ी रणनीति! BIG Breaking:वंदना कटारिया स्टेडियम में गूंजा हॉकी का जोश, राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भव्य आगाज—मिश्रा बोले, खेलों से युवाओं को मिलती है नई दिशा BIG BREAKING:उत्तराखंड में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! बिना मान्यता चल रहे 4 मदरसे सील, बाजपुर में मचा हड़कंप BIG BREAKING:धराली आपदा में दुपट्टे के टुकड़े से बंधी राखी, अहमदाबाद से फिर पहुंचा बहन का प्यार—धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी भावुक राखी
Home » मुलाकात » BIG BREAKING:मुख्यमंत्री धामी से बाबा रामदेव की खास मुलाकात, योग-आयुर्वेद से लेकर उत्तराखंड के विकास तक बनी बड़ी रणनीति!

BIG BREAKING:मुख्यमंत्री धामी से बाबा रामदेव की खास मुलाकात, योग-आयुर्वेद से लेकर उत्तराखंड के विकास तक बनी बड़ी रणनीति!

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में योगगुरु बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड के विकास, योग एवं आयुर्वेद को बढ़ावा देने तथा प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान केवल देवभूमि के रूप में ही नहीं, बल्कि योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की भूमि के रूप में भी है। राज्य सरकार प्रदेश की इस विशिष्ट पहचान को वैश्विक स्तर पर और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

ALSO READ  “झबरेड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया दम! विधायक वीरेन्द्र जाती ने CMO संग की बड़ी बैठक, अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार की उठाई मांग”

उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा के महत्वपूर्ण अंग हैं। इनके माध्यम से उत्तराखंड में स्वास्थ्य, पर्यटन, रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वेलनेस, योग और आयुर्वेद आधारित पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। सरकार इन क्षेत्रों को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है, ताकि उत्तराखंड को देश-दुनिया में वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में नई पहचान मिल सके।भेंट के दौरान बाबा रामदेव ने उत्तराखंड में योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्राकृतिक संपदा, हिमालयी वातावरण और समृद्ध आध्यात्मिक विरासत इसे योग एवं आयुर्वेद के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए बेहद अनुकूल बनाती है।

ALSO READ  "रानीपुर विधायक आदेश चौहान की पूर्व CM निशंक से खास मुलाकात, विकास पर खुलकर हुई लंबी चर्चा"

दोनों के बीच उत्तराखंड की प्राचीन परंपराओं को आधुनिक अवसरों से जोड़ने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 8 8 6 6
Users Today : 34
Users Yesterday : 694
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 8 8 6 6
Users Today : 34
Users Yesterday : 694