न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!” “आपदा पर अब नहीं होगी देरी! सेना और यूएसडीएमए ने मिलाया दम, गोल्डन ऑवर में होगा सबसे तेज़ रेस्क्यू ऑपरेशन” “प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति जोड़ो!” — मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संकल्प, जनभागीदारी से बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड “80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्तराखंड में होगा भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं, रक्तदान, वृक्षारोपण और देशभक्ति कार्यक्रमों के दिए गए निर्देश: मुख्य सचिव” “गढ़वाल में हाई अलर्ट! आयुक्त आनंद स्वरूप का बड़ा एक्शन—बंद सड़कें तुरंत खोलो, राहत कार्यों में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले!” “उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति का बड़ा एक्शन प्लान! NEP-2020 होगा शत-प्रतिशत लागू, कॉलेजों में सेमिनार से लेकर तिरंगा यात्रा तक का ऐलान”
Home » मुलाकात » मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अभिनेता सुनील शेट्टी की मुलाकात, फिल्म नीति पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अभिनेता सुनील शेट्टी की मुलाकात, फिल्म नीति पर हुई चर्चा

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 11 जून: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री सुनील शेट्टी ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात देहरादून में मुख्यमंत्री के आवास पर हुई, जहां दोनों के बीच उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं और राज्य सरकार की फिल्म नीति को लेकर विशेष चर्चा हुई।मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड को फिल्म शूटिंग का एक आकर्षक गंतव्य बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और सरल प्रशासनिक प्रक्रियाएं फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करती हैं।

सुनील शेट्टी ने उत्तराखण्ड सरकार की फिल्म नीति की सराहना करते हुए कहा कि यहां की सुंदर वादियां, संस्कृति और सहयोगात्मक माहौल फिल्मों के लिए आदर्श स्थान प्रदान करते हैं। उन्होंने राज्य में फिल्म प्रशिक्षण, स्थानीय युवाओं को अवसर और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर भी सकारात्मक सुझाव दिए।

यह मुलाकात उत्तराखण्ड को फिल्म उद्योग की दृष्टि से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 4 8 3
Users Today : 128
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 4 8 3
Users Today : 128
Users Yesterday : 723