(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी एवं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा से कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों समेत संगठन की मजबूती और आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान प्रदेश में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को जनता से निरंतर जोड़कर रखने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मनोज धनगर ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जनता से जुड़े मुद्दों और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता पर चर्चा की।
कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन की समस्याओं को समझकर उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।
मनोज धनगर ने कुमारी शैलजा के मार्गदर्शन और अनुभव को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके साथ हुई चर्चा से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। उन्होंने मुलाकात के लिए कुमारी शैलजा का आभार भी व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रयास रहेगा कि संगठन को मजबूत करते हुए जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाए और जनहित के विषयों पर निरंतर संघर्ष जारी रखा जाए।








































Users Today : 688
Users Yesterday : 630






