न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » मंथन » BIG BREAKING:पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हरिद्वार में बड़ा मंथन, 13 सितंबर को देहरादून में ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन की बनी रणनीति

BIG BREAKING:पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हरिद्वार में बड़ा मंथन, 13 सितंबर को देहरादून में ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन की बनी रणनीति

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन जनपद हरिद्वार के जिला कार्यालय का उद्घाटन समारोह एवं आवश्यक बैठक आज गंगा वाटिका, न्यू गंगा एनक्लेव, रुड़की में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। कार्यक्रम में जनपद के शिक्षक-कर्मचारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

ALSO READ  "मोदी सरकार की उपलब्धियों पर मंथन, रानीपुर के प्रबुद्ध वर्ग ने भरी हुंकार—‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में निभाएंगे अहम भूमिका"

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के पदाधिकारियों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर 13 सितंबर को देहरादून में होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जनपद हरिद्वार से अधिक से अधिक शिक्षक एवं कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने, विभिन्न विभागों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने तथा ब्लॉक स्तर पर बैठकों के माध्यम से कर्मचारियों को आगामी कार्यक्रम के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया।

ALSO READ  किसान कुंभ 2024: राकेश टिकैत की अगुवाई में हरिद्वार में जुटे देशभर के किसान, खेती के भविष्य पर मंथन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाने करीम सिद्दिकी खंड शिक्षा अधिकारी खानपुर ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने संगठन की मजबूती तथा सभी कर्मचारियों की एकजुटता को आंदोलन की सफलता के लिए आवश्यक बताया और आगामी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष वीरसिंह पंवार, संरक्षक मुकेश चौहान, मनोज सैनी माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक अनिल शर्मा राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अश्विनी चौहान जिलामंत्री हेमेन्द्र चौहान, कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा जिलाध्यक्ष राजेश सैनी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जगपाल सिंह उपस्थित रहे । सभी अतिथियों ने संगठन के जिला कार्यालय के उद्घाटन पर पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पुरानी पेंशन बहाली के लिए चल रहे प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 13 सितंबर को देहरादून में आयोजित होने वाला कार्यक्रम पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मजबूती से उठाने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसके लिए जनपद हरिद्वार के सभी ब्लॉकों एवं विभागों में संपर्क अभियान को गति देने और शिक्षक-कर्मचारियों को बड़ी संख्या में देहरादून पहुंचाने की योजना पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने स्तर पर व्यापक जनसंपर्क करते हुए शिक्षक एवं कर्मचारी साथियों को आगामी कार्यक्रम की जानकारी दें तथा अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में यह भी कहा गया कि एकजुटता, अनुशासन और व्यापक सहभागिता ही संगठन की ताकत है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: हरिद्वार में किशोर न्याय पर बड़ा मंथन, 180 से ज्यादा दिग्गज जुटे—बच्चों के हक, संरक्षण और पुनर्वास पर बनी नई रणनीति

इस अवसर पर जिला मंत्री श्री दीपक चौहान एवं जिलाध्यक्ष श्री सुखदेव सैनी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित शिक्षक-कर्मचारी साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला कार्यालय के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा तथा जनपद के प्रत्येक ब्लॉक एवं विभाग तक संगठन की गतिविधियों को पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संयुक्त मंत्री निरोम चौधरी कोषाध्यक्ष शिवकुमारपाल बबलू अधाना सोमपाल ज्योतिराम तेजवीर सैनी सतेंद्र कुमार श्रद्धा हिंदू बृजमोहन मौर्य ठाठ सिंह ऐशपाल आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 5 4
Users Today : 63
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 5 4
Users Today : 63
Users Yesterday : 737