न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » मुलाकात » “भेल कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर गरमाई सियासत, बीएमकेपी-इंटक का दिल्ली तक जोरदार प्रदर्शन — इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीवा रेड्डी खुद करेंगे सीएमडी से निर्णायक वार्ता, जल्द हो सकता है बड़ा फैसला!”

“भेल कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर गरमाई सियासत, बीएमकेपी-इंटक का दिल्ली तक जोरदार प्रदर्शन — इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीवा रेड्डी खुद करेंगे सीएमडी से निर्णायक वार्ता, जल्द हो सकता है बड़ा फैसला!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार/नई दिल्ली। भेल के कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर बीएमकेपी-इंटक संगठन ने मोर्चा खोल दिया है।कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल भेल श्री फोर्ट कॉर्पोरेट कार्यालय पहुंचा, जहां उच्च प्रबंधन के साथ विस्तृत वार्ता की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों से जुड़े सभी अहम मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।बैठक के दौरान प्रबंधन ने संगठन द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर सकारात्मक रुख अपनाया। साथ ही कई मुद्दों पर जल्द आयोजित होने वाली संयुक्त समिति की बैठक में विस्तार से चर्चा कर समाधान निकालने का आश्वासन भी दिया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित मामलों के कारण कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।

इसके बाद संगठन का प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली स्थित इंटक कार्यालय पहुंचा, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीवा रेड्डी से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया गया।प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की समस्याओं और प्रबंधन स्तर पर हुई वार्ता की जानकारी साझा करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप की मांग की।

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीवा रेड्डी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह 12 मई 2026 को स्वयं भेल कॉर्पोरेट कार्यालय जाकर सीएमडी से विस्तारपूर्वक चर्चा करेंगेऔर कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रबंधन से अपील करेंगे। साथ ही संयुक्त समिति की बैठक की तारीख जल्द घोषित कराने को लेकर भी सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।

बीएमकेपी-इंटक संगठन ने उम्मीद जताई है कि प्रबंधन और राष्ट्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप से कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का जल्द समाधान निकल सकेगा।

ALSO READ  "डीजीपी से विधायक फुरकान अहमद की बड़ी मुलाकात! कांवड़ यात्रा की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और मस्जिदों के लाउडस्पीकर मुद्दे पर हुई अहम चर्चा, पुलिस ने दिए कड़े इंतज़ाम के भरोसे"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 1
Users Today : 181
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 1
Users Today : 181
Users Yesterday : 861