न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » सम्मान » “सालों की मेहनत और बेदाग सेवा का मिला सम्मान: हेड कांस्टेबल राजवीर बने अपर उपनिरीक्षक, एसएसपी ने स्टार पहनाकर किया सम्मानित; हरिद्वार पुलिस परिवार में खुशी की लहर”

“सालों की मेहनत और बेदाग सेवा का मिला सम्मान: हेड कांस्टेबल राजवीर बने अपर उपनिरीक्षक, एसएसपी ने स्टार पहनाकर किया सम्मानित; हरिद्वार पुलिस परिवार में खुशी की लहर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब हेड कांस्टेबल राजवीर को पदोन्नति देकर अपर उपनिरीक्षक (एएसआई) बनाया गया।लंबे समय से पुलिस विभाग में अपनी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा से सेवाएं दे रहे राजवीर को विभाग द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसएसपी ने पहनाए स्टार

शपदोन्नति के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने स्वयं राजवीर को स्टार पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान SSP ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।उन्होंने कहा कि विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को समय-समय पर सम्मान और प्रोत्साहन मिलना आवश्यक है।

पुलिस परिवार में खुशी का माहौल

राजवीर की पदोन्नति की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में खुशी का माहौल बन गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके अब तक के कार्यकाल की सराहना की।सहकर्मियों ने कहा कि राजवीर ने हमेशा जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है।

उज्ज्वल भविष्य की कामना

पुलिस अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि राजवीर नई जिम्मेदारियों के साथ भी विभाग और जनता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उनकी इस उपलब्धि को मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान माना जा रहा है, जिससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

ALSO READ  "कांवड़ मेला ड्यूटी के ‘रियल हीरोज’ का सम्मान, एसपी निशा यादव ने पुलिसकर्मियों और एसपीओ का बढ़ाया हौसला"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861