न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » हड़कंप » “रुड़की में बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़ का कहर! युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, पुलिस पहुंची तो सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई”

“रुड़की में बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़ का कहर! युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, पुलिस पहुंची तो सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उसके साथ मारपीट कर दी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। जांच में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ पाया गया तथा उसके पास से कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, पनियाला गांव में एक अज्ञात युवक घूमता हुआ दिखाई दिया। उसके व्यवहार को देखकर कुछ लोगों ने उस पर बच्चा चोरी का शक जताया। देखते ही देखते यह अफवाह पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर उससे पूछताछ की। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे पेड़ से बांध दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस तत्काल गांव पहुंची और युवक को सुरक्षित छुड़ाकर अपने साथ ले गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक अर्धविक्षिप्त (मानसिक रूप से अस्वस्थ) पाया गया। उसके खिलाफ किसी भी आपराधिक गतिविधि के साक्ष्य नहीं मिले हैं।

पुलिस अब युवक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और किसी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  बुग्गावाला में हाथी की संदिग्ध मौत से सनसनी, दो दिन में दूसरी घटना ने मचाया हड़कंप—वन विभाग जांच में जुटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 7
Users Today : 217
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 7
Users Today : 217
Users Yesterday : 861