न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » सम्मान » “स्वास्थ्य पर राज्यपाल गुरमीत सिंह का बड़ा फोकस! लोक भवन में लगा मेगा हेल्थ कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की 150 लोगों की जांच, उत्कृष्ट चिकित्साकर्मियों का हुआ सम्मान”

“स्वास्थ्य पर राज्यपाल गुरमीत सिंह का बड़ा फोकस! लोक भवन में लगा मेगा हेल्थ कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की 150 लोगों की जांच, उत्कृष्ट चिकित्साकर्मियों का हुआ सम्मान”

(शहजाद अली हरिद्वार)नैनीताल। लोक भवन नैनीताल में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से विभिन्न बीमारियों की समय रहते पहचान करना तथा बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना था।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण कर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं तथा स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने शिविर में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों से भी संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा सभी से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।  शिविर के दौरान बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगभग 150 विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं तथा 15 ईसीजी परीक्षण भी किए गए।

प्रतिभागियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।  शिविर में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुधांशु सिंह, जनरल फिजिशियन डॉ. अभिषेक गुप्ता, जनरल सर्जन डॉ. शादन अली, नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. दीपिका लोहानी, पैथोलॉजिस्ट डॉ. प्रियांशु तथा मनोचिकित्सक डॉ. गरिमा द्वारा विभिन्न रोगों से संबंधित स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया गया।  इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर चिकित्सकीय परामर्श गंभीर बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि लोक भवन परिवार के प्रत्येक सदस्य का उत्तम स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकताओं में है तथा इसी उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।  इस अवसर पर राज्यपाल ने बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में उत्कृष्ट सेवा देने वाले 7 चिकित्साकर्मियों को सम्मानित किया एवं स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना की सराहना की।

ALSO READ  “हरिद्वार का होनहार बना देश का गौरव! बीच एशियन गेम्स में रजत पदक जीतकर लौटे यथार्थ देशवाल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया भव्य सम्मान—कबड्डी में उत्तराखंड का बढ़ाया मान, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 7
Users Today : 217
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 7
Users Today : 217
Users Yesterday : 861