(शहजाद अली हरिद्वार)ब्रेकिंग न्यूज / हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाले की जांच में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई राज्यों में एक साथ छापेमारी शुरू कर दी है।
आईएएस अधिकारी समेत आरोपित अधिकारियों और कर्मचारियों के ठिकानों पर दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज, हरिद्वार सहित नौ स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई।
विजिलेंस की टीम ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों को खंगाला है।
भूमि घोटाले की परतें खोलने और धन के लेनदेन की कड़ियों को जोड़ने के लिए कई घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया।
जांच एजेंसी का कहना है कि जुटाए गए सभी दस्तावेजों और साक्ष्यों का परीक्षण कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम भूमि घोटाले में विजिलेंस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।








































Users Today : 217
Users Yesterday : 861






