“सोमवती अमावस्या स्नान से पहले 40वीं वाहिनी पीएसी अलर्ट, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने प्रशिक्षु कैडेटों को पढ़ाया सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में शुक्रवार को विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उपसेनानायक श्री जोधराम जोशी ने आरटीसी प्रशिक्षु कैडेटों को स्नान ड्यूटी के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।…













