न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन BIG BREAKING:: जटवाड़ा से शिवालिकनगर तक विकास की नई चमक, ₹2.68 करोड़ से सड़क का होगा भव्य कायाकल्प—विधायक आदेश चौहान ने किया शुभारंभ
Home » तोहफा » “परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का बड़ा तोहफा: हरिद्वार डिपो के 32 चालक-परिचालकों को मिला MACP लाभ, बढ़ेगा वेतन और मनोबल!”

“परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का बड़ा तोहफा: हरिद्वार डिपो के 32 चालक-परिचालकों को मिला MACP लाभ, बढ़ेगा वेतन और मनोबल!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रभावी हस्तक्षेप और कर्मचारियों के हितों के प्रति उनकी संवेदनशील पहल के परिणामस्वरूप उत्तराखंड परिवहन निगम के हरिद्वार डिपो के 32 चालक-परिचालकों को लंबे समय से लंबित मॉडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एमएसीपी) का लाभ मिल गया है।

निगम मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के बाद पात्र कर्मचारियों को वित्तीय उन्नयन का लाभ मिलेगा, जिससे उनके वेतन में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार डिपो के कर्मचारियों का यह मामला कई महीनों से लंबित था। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने इस संबंध में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के समक्ष कर्मचारियों की समस्याएं रखीं।

कर्मचारियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए मंत्री बत्रा ने निगम प्रबंधन से वार्ता कर पात्र कर्मचारियों के मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

परिवहन मंत्री के निर्देशों के बाद निगम मुख्यालय स्तर पर गठित समिति ने मामलों की समीक्षा की और 32 कर्मचारियों को वित्तीय उन्नयन की मंजूरी प्रदान कर दी।

जारी आदेश के अनुसार अधिकांश कर्मचारियों को एमएसीपी के तहत लेवल-2 से लेवल-3 में वित्तीय उन्नयन का लाभ मिलेगा, जिससे उनके वेतनमान में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

कर्मचारी संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई कर उनकी वर्षों पुरानी मांग को पूरा कराया है। कर्मचारियों ने मंत्री बत्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके हस्तक्षेप से लंबित प्रकरणों का समाधान संभव हो सका।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और परिवहन निगम के कर्मचारियों की जायज समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

ALSO READ  "हरिद्वार पुलिस का दिवाली धमाका: ‘ऑपरेशन रिकवरी’ में 8 लाख के 32 मोबाइल बरामद, मुस्कान लौटी चेहरों पर – जनता बोली, ये हुई न सच्ची दीवाली!"

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना और उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का निराकरण करना सरकार की प्राथमिकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 4 3
Users Today : 135
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 4 3
Users Today : 135
Users Yesterday : 1368