न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-बेकरी समेत 81 खाद्य पदार्थों की जांच, 11 नमूने अधोमानक मिलने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: अमित शाह के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट! चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक सुरक्षा का अभेद्य पहरा BIG BREAKING:: त्योहारों पर सुरक्षा का फुल अलर्ट! DM मयूर दीक्षित के सख्त आदेश, हरिद्वार में चप्पे-चप्पे पर रहेगी प्रशासन की नजर, अफवाहबाजों और अराजक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई BIG BREAKING:: ₹16.57 करोड़ से बने बालिका छात्रावास का धन सिंह रावत ने किया लोकार्पण BIG BREAKING:: दीपावली और कुंभ मेले से पहले हरिद्वार को चमकाने में जुटा नगर निगम, 43 पर्यावरण मित्रों ने रातभर चलाया विशेष सफाई अभियान! BIG BREAKING:: रुड़की जेल में अचानक पहुंची न्यायिक-अफसरों की टीम, बैरकों से लेकर अस्पताल तक खंगाली व्यवस्थाएं, बंदियों से सीधे पूछा- क्या हैं आपकी समस्याएं?
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-बेकरी समेत 81 खाद्य पदार्थों की जांच, 11 नमूने अधोमानक मिलने पर मचा हड़कंप

BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-बेकरी समेत 81 खाद्य पदार्थों की जांच, 11 नमूने अधोमानक मिलने पर मचा हड़कंप

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थो की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड विनय शंकर पांडे एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार के सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी एवं उपायुक्त प्रयोगशाला, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड बीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व मे सचल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र हरिद्वार के विभिन्न खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों जैसे मिठाई के प्रतिष्ठानों, बेकरियों डेरियों एवं अन्य खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर मौके पर ही उनकी जांच की गई|

उक्त अभियान के दौरान ऋषिकुल, गोविंदपुरी,रानीपुर मोड़, प्रेम नगर आश्रम स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाईयों,पनीर, दूध, दही,केक, पेस्ट्री,सॉस, मसाले, तेल, बेसन, दालें एवं अन्य कन्फेक्शनरी आइटम सहित कल 81 नमूने जांच के लिए गए जिनमें से 11 नमूने अधोमानक पाए गए| अधोमानक पाए गए खाद्य सामग्री को तत्काल संबंधित प्रतिष्ठानों से मौके पर ही हटवा दिया गया|

उक्त अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम हरिद्वार कैलाश चंद्र टम्टा के द्वारा मिष्ठान विक्रेता प्रतिष्ठानों एवं बेकरी प्रतिष्ठानों में मिठाईयों एवं बेक़री उत्पादो पर निर्माण एवं अवसान की तिथि प्रदर्शित करने संबंधी नियमों की भी जांच की गई जिसमें से अधिकांश प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार मिठाईयों एवं बेकरी उत्पादों पर निर्माण एव अवसान की तिथि अंकित पाई गई|

उक्त अभियान के दौरान संयुक्त टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम हरिद्वार कैलाश चंद्र टम्टा के अतिरिक्त वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रुड़की नगर निगम योगेंद्र पांडे तथा जूनियर फूड एनालिस्ट अनुराग मियां तथा लैब सहायक गौरव कुमार आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे|

ALSO READ  “हरिद्वार में अपराधियों पर बड़ा प्रहार — SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 62 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BIG BREAKING:: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कसी कमर, 12 जोन और 40 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र, 24 घंटे निगरानी करेंगे मजिस्ट्रेट

Read More »
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 4 4 2 3
Users Today : 280
Users Yesterday : 579

BIG BREAKING:: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कसी कमर, 12 जोन और 40 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र, 24 घंटे निगरानी करेंगे मजिस्ट्रेट

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 4 4 2 3
Users Today : 280
Users Yesterday : 579