न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का खास संदेश—हर घर रोशन हो खुशियों से, हर दिल में जगे भाईचारे की लौ, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार! BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-बेकरी समेत 81 खाद्य पदार्थों की जांच, 11 नमूने अधोमानक मिलने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: अमित शाह के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट! चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक सुरक्षा का अभेद्य पहरा BIG BREAKING:: त्योहारों पर सुरक्षा का फुल अलर्ट! DM मयूर दीक्षित के सख्त आदेश, हरिद्वार में चप्पे-चप्पे पर रहेगी प्रशासन की नजर, अफवाहबाजों और अराजक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई BIG BREAKING:: ₹16.57 करोड़ से बने बालिका छात्रावास का धन सिंह रावत ने किया लोकार्पण BIG BREAKING:: दीपावली और कुंभ मेले से पहले हरिद्वार को चमकाने में जुटा नगर निगम, 43 पर्यावरण मित्रों ने रातभर चलाया विशेष सफाई अभियान!
Home » परचम » “रुड़की की बेटी सुमन जोशी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनीं; गणतंत्र दिवस परेड से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक लहराया था भारत का परचम”

“रुड़की की बेटी सुमन जोशी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनीं; गणतंत्र दिवस परेड से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक लहराया था भारत का परचम”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। बटालियन के एल्यूमिनी कैडेट एसयूओ सुमन जोशी का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है । सुमन जोशी भारतीय वायुसेना एकेडमी, हैदराबाद में 29 जून से ट्रेनिंग प्राप्त करेंगी । सुमन एक फौजी परिवार से आती हैं, इनके पिता गौरव सैनानी महेश चंद्र जोशी बंगाल इंजीनियर ग्रुप, रुड़की से सेवानिवृत्त है । एसयूओ सुमन जोशी द्वारा बीएसएम स्नातकोर महाविद्यालय, रुड़की की एनसीसी कैडेट रहते समय वर्ष 2024 में प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस समारोह, नई दिल्ली में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया गया व वर्ष 2024 में ही यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम, किर्गिस्तान में भी इनके द्वारा भारत के दल का नेतृत्व किया गया । सुमन जोशी अपने परिवार में बड़ी है व इनके अतिरिक्त एक छोटा भाई आयुष जोशी है जो होटल मैनेजमेंट कोर्स प्रथम वर्ष की पढ़ाई बेंगलुरु शहर से कर रहा है । इनकी माताजी श्रीमती नीमा जोशी ग्रहणी है व सुमन जोशी के चयन का पूर्ण श्रेय इनके माता-पिता के त्याग और बलिदान को जाता है । आज बटालियन में आयोजित एक कार्यक्रम में कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया द्वारा इन्हें इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी गई व अन्य कैडेट्स के लिए एक प्रेरणा स्रोत बताया । बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह द्वारा भारतीय वायुसेना में इनका चयन होना समस्त परिवार के 4लिए गौरवशाली पल बताया गया । आज के कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक श्री रवि कपूर का विशेष योगदान रहा । इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कु लता कंबोज, सूबेदार मेजर अमर सिंह, बीएचएम राजेन्द्र सिंह बिष्ट, सूबेदार सुनील सिंह, हवलदार जगत सिंह भंडारी, डीईओ संदीप, मीनाक्षी, सुनील भाई, विमल कुमार, रोहित डिमरी, सुभाष भाई, अनुज कुमार, रामकुमार, इत्यादि उपस्थित रहे ।

ALSO READ  “लक्सर बार एसोसिएशन चुनाव में पवन सिंह वर्मा का दबदबा! अध्यक्ष पद पर शानदार जीत, धर्मेंद्र कुमार और रविकांत सैनी ने भी लहराया जीत का परचम”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 4 6 4 3
Users Today : 17
Users Yesterday : 483
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 4 6 4 3
Users Today : 17
Users Yesterday : 483