न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » परचम » ” हरिद्वार में डीएवी पब्लिक स्कूल की डबल जीत का धमाका! ???? किरण जैसल और विकास तिवारी की मौजूदगी में डीएवी बना आल ओवर चैंपियन, बालक-बालिका दोनों वर्गों में लहराया विजयी परचम!”

” हरिद्वार में डीएवी पब्लिक स्कूल की डबल जीत का धमाका! ???? किरण जैसल और विकास तिवारी की मौजूदगी में डीएवी बना आल ओवर चैंपियन, बालक-बालिका दोनों वर्गों में लहराया विजयी परचम!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। चैंपियनशिप में बालक वर्ग में मुख्य मुकाबला डीएवी पब्लिक स्कूल हरिद्वार एवं एंजेल्स एकेडमी बहादराबाद के बीच खेला गया जिसमें डी ए वी पब्लिक स्कूल हरिद्वार ने 57–37 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि अंडर 16 बालक एवं बालिका वर्ग की हरिद्वार के शिवडेल पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई। चैंपियनशिप में बालक वर्ग में मुख्य मुकाबला डीएवी पब्लिक स्कूल हरिद्वार एवं एंजेल्स एकेडमी बहादराबाद के बीच खेला गया जिसमें डी ए वी पब्लिक स्कूल हरिद्वार ने 57–37 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। वहीं ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया तत्पश्चात बालिका वर्ग का फाइनल मैच डीएवी पब्लिक स्कूल हरिद्वार एवं आचार्य कुलम के बीच खेला गया जिसमें कड़े मुकाबले में डीएवी पब्लिक स्कूल हरिद्वार की टीम ने 42–32 से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया और ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया।मुख्य अतिथि महापौर किरण जैसल ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ सालों में खेल के क्षेत्र में खूब प्रगाति की है। भारत ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए भी दावेदारी पेश की है। भारतीय खिलाड़ी भी दुनिया के हर कोने में तिरंगा लहरा रहे हैं। भारत सरकार ने भी खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रम चलाकर प्रतिभाशाली युवाओं की खोज की है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए खेल मंत्री रेखा आर्य ने भी खेल को बढ़ावा देने का काम किया है।

जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर ने कहा कि यूंथ जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है, जो हरिद्वार के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, धैर्य, अनुशासन व टीम भावना भी सिखाता है। नैय्यर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया मूवमेंट जैसी पहलों से देश में खेलों के प्रति नई जागरूकता आयी है और भारत खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को स्पर्श कर रहा है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: चमनलाल कॉलेज की शानदार उपलब्धि: 6 छात्रों ने UGC-NET में लहराया परचम, दो छात्राओं का कनाडा-इटली में पीएचडी के लिए चयन

उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड तेजी से खेलभूमि के रूप में अग्रसर है।

आज के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार नगर निगम के महापौर श्रीमती किरण जैसल जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरद पुरी,उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास तिवारी, शिवडेल स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार बंसल, नित्यम पुरी, गिरीश घिल्डियाल, मनोरम शर्मा, लक्ष्य शर्मा, आलोक चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 5
Users Today : 630
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 5
Users Today : 630
Users Yesterday : 496