न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » स्वागत » “हरिद्वार में नए मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने संभाला कार्यभार, आमजन की समस्याओं के समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को देंगे सर्वोच्च प्राथमिकता – जिले के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत”

“हरिद्वार में नए मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने संभाला कार्यभार, आमजन की समस्याओं के समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को देंगे सर्वोच्च प्राथमिकता – जिले के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार, 15 अक्टूबर 2025। उत्तराखंड शासन के आदेशानुसार ललित नारायण मिश्र ने सोमवार को जनपद हरिद्वार के नए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने विकास भवन स्थित अपने कार्यालय में कार्यभार संभालने के बाद संबंधित पटल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की।इस अवसर पर अधिकारियों को संबोधित करते हुए सीडीओ मिश्र ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं तभी सार्थक होंगी जब वे आमजन तक सही ढंग से और समय पर पहुंचें। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि हर सरकारी योजना का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यों को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ संपादित करें।उन्होंने कहा कि विकास भवन में जो भी व्यक्ति अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, उनकी सुनवाई प्राथमिकता से की जाए और समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाए। सीडीओ मिश्र ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी अधिकारी या कर्मचारी को कार्य के निष्पादन में किसी प्रकार की कठिनाई या बाधा आती है तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या को लंबित रखना उचित नहीं है, बल्कि उसका समाधान तत्काल किया जाए ताकि विकास कार्यों की गति पर असर न पड़े।सीडीओ ने यह भी कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करें और जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि प्रशासनिक कार्यों में आने वाली अड़चनों के समाधान के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहेगा।

पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट की और जिले में चल रहे विकास कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी यशपाल सिंह, अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुभाष शाक्य, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।नवागत सीडीओ के स्वागत में अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके नेतृत्व में जिले के विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की आशा व्यक्त की।

ALSO READ  "खेड़ली से हरिद्वार तक संगठन की हुंकार: ज्वालापुर पूर्वी मंडल भाजपा ने नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों का किया भव्य स्वागत, एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन का दिखा शानदार नज़ारा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 2 4
Users Today : 77
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 2 4
Users Today : 77
Users Yesterday : 930