न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » संदेश » “ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित बने प्रेरणा के स्रोत— कहा, सफाई ही स्वास्थ्य का पहला कदम, खुश रहना ही जीवन की सबसे बड़ी सफलता”!

“ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित बने प्रेरणा के स्रोत— कहा, सफाई ही स्वास्थ्य का पहला कदम, खुश रहना ही जीवन की सबसे बड़ी सफलता”!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। गलोबल हैण्ड वॉशिंग डे के अवसर पर रेकिट एवं प्लान इण्डिया के सहयोग से राजकीय जूनियर हाईस्कूल रोशनाबाद में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दीप जलाकर किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि विभिन्न प्रकार की बीमारियां सही से हाथ न धोने एवं सफाई पर ध्यान न रखने के कारण पनपती हैं। उन्होंने खाना खाने से पहले, खाना खाने के बाद व शौचालय से आने के बाद अपने हाथों को साबुन व स्वच्छ पानी से अवश्य धोने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी बच्चों को समय-समय पर अपने नाखून काटते रहने, प्रतिदिन स्नान करने, साफ कपड़े पहनने के साथ ही अपने स्वास्थ्य व आसपास की सफाई का विशेष ध्यान रखने, साफ रुमाल रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने फास्ट फूड एवं चिप्स आदि कम से कम खाने या कतई न खाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पौष्टिक आहार खाएं। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि खुद को साफ और सफाई पर ध्यान रखने के साथ ही दोस्तों व परिवारजनों को समझाएंगे तो स्वच्छता पर बड़ा अचीवमेंट आसानी से प्राप्त होगा। उन्होंने एक बच्चे के मोबाइल लेकर स्कूल पहुंचने पर बच्चे के माता पिता को बुलाकर बच्चे की व अभिभावकों की काउंसिलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने, पढ़ाई के साथ-साथ दिन में कम से कम दो घंटे खेले व घर पर 2 से 4 घंटे प्रतिदिन अवश्य पढ़ाई करने के लिए मार्गदर्शित किया। उन्होंने बच्चों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि जीवन में सबसे ज्यादा जरूरी खुश रहना है, कहीं भी स्ट्रैस न लें। पूरी मेहनत व लगन से पढ़ाई कीजिए, मेहनत का फल अवश्य मिलता है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खाना भरपूर लीजिए, पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी कीजिए। उन्होंने मार्गदर्शित करते हुए कहा कि बचपन में शरारतें होती रहती हैं, लेकिन कोई ऐसी शरारत न कीजिए जिससे किसी को चोट या नुकसान पहुंचे।इन्हें किया गया पुरस्कृत इस दौरान हाथ धोने एवं स्वच्छता पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 8 सी कि प्रतिज्ञा वर्मा, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 7 ए की आरुषि नेगी, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 8 बी की अरसी,स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 6 ए की अनमता, द्वितीय स्थान पर्याप्त करने वाली कक्षा 7 सी की चांदनी, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 7 ए की रिफ़ा तथा क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 8 ए के विक्रम, द्वितीय स्थान पर्याप्त करने वाली कक्षा 8 ए की प्रियांशी व कक्षा 6 सी की गरिमा, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 6 ए की अनमता को रेकिट एवम् प्लान इंडिया के सहयोग से पुरस्कृत किया गया।इस दौरान स्टेट प्रोग्राम मैनेजर प्लान इंडिया सैयद अली नकवी, जिला प्रभारी प्रकाश नेगी, स्कूल वालिंटियर प्रियंका रौथान, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा सुधीर उनियाल, बीआरपी समग्र चौहान, सीआरपी वर्षा भंडारी, प्रधानाध्यापक संजय चौहान सहित विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।

ALSO READ  “राजनीति से ऊपर रिश्तों की मिठास: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट, अपने खेत का चावल भेंट कर दिया सम्मान और सद्भाव का संदेश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 5
Users Today : 630
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 5
Users Today : 630
Users Yesterday : 496