न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » उत्सव » “बहादराबाद सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की नई सुबह! ओपीडी नए भवन में शिफ्ट — अब यहीं होंगे ऑपरेशन, महिलाओं को जिला अस्पताल जाने से मिलेगी मुक्ति”

“बहादराबाद सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की नई सुबह! ओपीडी नए भवन में शिफ्ट — अब यहीं होंगे ऑपरेशन, महिलाओं को जिला अस्पताल जाने से मिलेगी मुक्ति”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्रवासियों के लिए खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहादराबाद की ओपीडी को सोमवार से नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुआ यह बदलाव क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को एक नया आयाम देने जा रहा है। नए भवन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऑपरेशन थिएटर (OT) की व्यवस्था भी की गई है, जिससे अब ग्रामीण इलाकों के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं यहीं पर मिल सकेंगी।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि गाइनोकॉलॉजिस्ट की तैनाती की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही केंद्र में गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले बहादराबाद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को प्रसव या किसी गंभीर स्त्री रोग की स्थिति में जिला महिला अस्पताल हरिद्वार तक जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।डॉ. सिंह ने बताया कि ओपीडी भवन को आधुनिक चिकित्सा मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें मरीजों के लिए प्रतीक्षालय, परामर्श कक्ष, दवा वितरण कक्ष और आवश्यक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही स्वच्छता और मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भवन का निर्माण किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, और बहादराबाद सीएचसी का नया भवन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।सीएचसी की चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरती बहल ने बताया कि केंद्र में अब सामान्य बीमारियों के साथ-साथ आपात स्थितियों के लिए भी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। ओपीडी के नए भवन में मरीजों को साफ-सुथरा माहौल, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था और समय पर इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन थिएटर शुरू होने के बाद अब बहादराबाद, बोंगला, लक्सर रोड और आसपास के गांवों के लोगों को हरिद्वार शहर तक नहीं जाना पड़ेगा।स्थानीय लोगों ने भी सीएचसी के नए भवन को लेकर खुशी जाहिर की है।

उनका कहना है कि यह कदम ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ी पहल है। अब मरीजों को अपने ही इलाके में बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा मिलेगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।बहादराबाद सीएचसी का नया ओपीडी भवन न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाएगा, बल्कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य जागरूकता को भी बढ़ावा देगा। यह पहल सरकार के “सर्वजन स्वास्थ्य” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।

ALSO READ  “हिंदी पत्रकारिता की दो शताब्दियों का अमर उत्सव: हरिद्वार प्रेस क्लब से शुरू होगा सच्चाई, विचार और परिवर्तन के 200 वर्षों की यशगाथा का भव्य समारोह”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 9 2
Users Today : 38
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 9 2
Users Today : 38
Users Yesterday : 951