“मां के आंसुओं पर हरिद्वार पुलिस ने लगाया विराम: 72 घंटे में बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश, दिल्ली-यूपी-उत्तराखंड में फैले नेटवर्क के 6 सदस्य दबोचे”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 72 घंटे के भीतर अंतरराज्यीय बच्चा चोरी एवं मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है , जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इस कार्रवाई के दौरान अपहृत तीन वर्षीय मासूम बच्ची…













