न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » निर्देश » “कैंचीधाम मेले की तैयारियां फुल ऑन! 15 जून को बाबा नीम करौरी महाराज जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, डीएम ने दिए चाक-चौबंद इंतजाम के निर्देश”

“कैंचीधाम मेले की तैयारियां फुल ऑन! 15 जून को बाबा नीम करौरी महाराज जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, डीएम ने दिए चाक-चौबंद इंतजाम के निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)कैंचीधाम/नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने श्री कैंचीधाम मंदिर परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को आगामी 15 जून को बाबा नीम करौरी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले की पूर्व तैयारियों को लेकर मंदिर समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले की व्यवस्थाओं तथा तैयारियों की समीक्षा की।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अधिकारी ने मेले को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण, सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु यातायात प्रबंधन, पार्किंग एवं शटल सेवा, सुरक्षा व्यवस्था साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन एवं अन्य प्रबंधों की विभागवार समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कैंची धाम मेले को भव्य एवं शुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है और इसके साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहे।उन्होंने व्यवस्था में लगे सभी कार्मिकों से कहा कि आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार रखें ताकि एक अच्छा संदेश श्रद्धालु यहां से लेके जाय। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो और आसानी से दर्शन हो इस हेतु बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिप्रा नदी में कहीं पर भी कचरा ना गिरे इस हेतु वन विभाग लगातार निगरानी रखें इस हेतु वन विभाग पर्याप्त संख्या में कार्मिक तैयार रखें। उन्होंने कहा कि शिप्रा नदी को अलग-अलग जोन में बांटते हुए निगरानी रखी जाए।उन्होंने कहा कि नदी के साथ ही पर्यावरण को भी साफ एवं स्वच्छ रखना है संपूर्ण परिक्षेत्र सहित यात्रा मार्ग में सफाई व्यवस्था बेहतर रहे इस हेतु नगर पालिका भीमताल, भवाली व जिला पंचायत पर्याप्त संख्या में पर्यावरण मित्र तैनाती करेंगे और तैनाती करने के साथ ही क्षेत्र से लगातार कूड़े का उठान भी सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वह भी यहॉं के पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

ALSO READ  "रुड़की ब्लॉक कार्यालय में CDO का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले सहायक विकास अधिकारी का वेतन रोका जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर सख्त हुए मुख्य विकास अधिकारी"

यातायात व्यवस्था की समीक्षा के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि जिन जिन स्थानों से शटल सेवा शुरू हो रही है उन सभी स्थानों में आवश्यक सुविधाऐं मोहैय्या रहे जिसमें पर्याप्त मात्रा में पेयजल, प्रकाश, सौचालय, टेंट लगाने के साथ ही पीए सिस्टम भी स्थापित किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सटल सेवा संचालन स्थल पर राजस्व,पुलिस व परिवहन का एक-एक प्रतिनिधि तैनात रहेगा। जिलाधिकारी ने परिवहन निगम को निर्देश दिए कि इन स्थानों में बस एवं टैक्सी किराया दर संबंधित फ्लेक्सी भी लगाई जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मेले के दौरान 11 स्थानों में जो मोबाइल टॉयलेट लगाए जा रहे हैं उनमें लगातार पानी की आपूर्ति हेतु टैंकर रखे जाएं तथा उनमें गंदगी ना हो इस हेतु कार्मिक तैनात रहे। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए की मेले के दौरान जो सटल सेवा से बस वह टैक्सी लगाए जा रहे हैं

उनकी फिटनेस के साथ-साथ उनमें पर्याप्त ईंधन की व्यवस्था रहे तथा चालक व परिचालक सही स्थिति में रहे। बैठक में निर्णय लिया कि यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखे जाने हेतु मार्ग में कहीं पर भी मेले के दौरान एक भी ठेला वह फूडवैन नहीं रहेगी और न ही कहीं पर भंडारा नहीं लगेगा।बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मेले के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए ट्रैफिक प्लान के बारे में अवगत कराया।

उन्होंने पुलिस क्षेत्राअधिकारी को निर्देश दिए की क्षेत्र में यात्रामार्ग से सभी प्रकार से अतिक्रमण को हटाया जाए,सड़क किनारे अतिक्रमण न रहे। उन्होंने कहा कि मार्ग में किसी भी प्रकार से अवरोध न आने पाय जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़े।

ALSO READ  "अब नहीं चलेगी सुस्ती! मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन का सख्त अल्टीमेटम—3 दिन में पोर्टल पर अपलोड करें सभी प्रोजेक्ट, ग्रामीण विकास योजनाओं में तेजी लाने के दिए कड़े निर्देश"

बैठक में अवगत कराया कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को देखते हुए क्षेत्र में तीन एंबुलेंस के साथ ही मेडिकल टीम तैनात रहेगी।जिलाधिकारी ने कहा कि भीड़ नियंत्रण हेतु वैकल्पिक प्लान हो यह भी सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में परिवहन विभाग से आए सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने अवगत कराया कि कैंचीधाम हेतु हल्द्वानी काठगोदाम, नैनीताल, भीमताल, भवाली व खैरना से श्रद्धालुओं के लिए सटल सेवा रहेगी जिस हेतु 254 बस व 250 टैक्सी,मैक्सी लगाई गई है, जिनका किराया भी निर्धारित किया गया है हल्द्वानी से कैंची धाम तक का किराया 150 रुपए, भीमताल व नैनीताल से 100 रुपए,भवाली व खैरना से 50 रुपये प्रति व्यक्ति एक तरफ का किराया निर्धारित किया गया है।

बैठक में ब्लाक प्रमुख अंकित शाह मंदिर समिति के ट्रस्टी मंजुल कुमार जोशी, प्रदीप शाह, आलोक चौपड़ा शैलेंद्र शाह,पवन रधुवंशी पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र, उप जिलाधिकारी धारी अनुराग आर्य, उप जिलाधिकारी श्री कैंचीधाम दिव्यांशु, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल,परिवहन निगम से महाप्रबंधक पूजा जोशी, संभागीय परिवहन अधिकारी गुरुदेव सिंह, अरविंद पाण्डे, सहित मंदिर समिति, व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 1 0
Users Today : 808
Users Yesterday : 702
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 1 1
Users Today : 809
Users Yesterday : 702