न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » निर्देश » “मानसून से पहले मेयर किरन जैसल का बड़ा एक्शन! ज्वालापुर में नालों का किया निरीक्षण, जलभराव रोकने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश”

“मानसून से पहले मेयर किरन जैसल का बड़ा एक्शन! ज्वालापुर में नालों का किया निरीक्षण, जलभराव रोकने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार में मानसून के मद्देनजर नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को मेयर किरन जैसल ने ज्वालापुर क्षेत्र का निरीक्षण कर नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

गुरुवार को निरीक्षण के दौरान मेयर किरन जैसल ने ज्वालापुर क्षेत्र का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

मेयर ने कहा कि जनसहभागिता से ही शहर की समस्याओं का स्थायी समाधान संभव है। उन्होंने व्यापारियों से दुकानों के आगे अतिक्रमण नहीं करने का आग्रह करते हुए कहा कि अतिक्रमण के कारण नालों की सफाई प्रभावित होती है,

जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बढ़ सकती है निरीक्षण के दौरान मेयर ने मुख्य सफाई निरीक्षक विकास चौधरी को सफाई कार्यों में और तेजी लाने तथा प्रतिदिन नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी नालों और जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद अन्नू मेहता तथा व्यापारी विपिन गुप्ता, आशीष मेहता, विनोद वर्मा, जगदीश अरोड़ा, अंकुर मेहता, कमल बटला, संदीप संसारिया, सुशील मेहता, संजीव चौहान, गौरव जयसिंह, देवेंद्र मेहता, अंकित खुराना, निर्मल सिंह और देवेंद्र कुमार सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे

ALSO READ  “सीडीओ आकांक्षा कोण्डे का सख्त फरमान: 31 अक्टूबर तक हर सरकारी आंगनवाड़ी में मिलेगा शुद्ध पेयजल, लापरवाही पर होगी कार्रवाई!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 7
Users Today : 24
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 7
Users Today : 24
Users Yesterday : 728