न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ से पहले बदलेगा हरिद्वार का रंग-रूप! भीमगोड़ा कुंड से रोड़ी बेलवाला तक विकास कार्यों को रफ्तार, मेलाधिकारी सोनिका ने दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: देहरादून में जर्जर भवनों पर DM सख्त, तकनीकी जांच के बिना नहीं होगा ‘गिरासू’ घोषित—जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता! BIG BREAKING:: सिडकुल के नाले में बही 6 साल की विधिका का 30 घंटे बाद मिला शव, गैस प्लांट के पास बरामद हुई मासूम की लाश BIG BREAKING:: लखनऊ में दादा मियां के 119वें उर्स की शानदार शुरुआत, देशभर से उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब; सियासी हस्तियों ने भी पेश की अकीदत BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ हरिद्वार में युवाओं ने भरी हुंकार, ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान में विकसित भारत का लिया संकल्प BIG BREAKING:: ‘ज्ञान गंगा’ में सम्मानित हुए शिक्षक, चमकी मेधावी प्रतिभाएं—CM धामी बोले, गुरु बनाते हैं राष्ट्र का भविष्य, छात्रों के सपनों को मिली छात्रवृत्ति की उड़ान
Home » खेल » “नैनीताल में कैरम का महाकुंभ: आयुक्त दीपक रावत और जिला न्यायाधीश ने खेला मैत्री मैच, रोमांचक फाइनल के साथ टूर्नामेंट का भव्य समापन”

“नैनीताल में कैरम का महाकुंभ: आयुक्त दीपक रावत और जिला न्यायाधीश ने खेला मैत्री मैच, रोमांचक फाइनल के साथ टूर्नामेंट का भव्य समापन”

(शहजाद अली हरिद्वार)नैनीताल। समापन दिवस के मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत और जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी, जिन्होंने आज के भव्य फाइनल सत्र का संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य एक बेहद शानदार ‘मैत्री मैच’भी खेला गया, जिसको उपस्थित सभी अधिवक्ताओं और दर्शकों ने बड़े उत्सावर्धन के साथ तालियां बजाकर आनंद स्वागत कियाखिताबी मुकाबलों के रोमांचक परिणाम के साथ ही उद्धघाटन के बाद दोनों श्रेणियों के महा-मुकाबले फाइनल खेले गए, जिनमें दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली

इसी प्रकार डबल्स फाइनल खिताबी मुकाबले में पंकज कुमार एवं तस्लीम की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू व हंसराज सिजवाली की जोड़ी को पराजित कर प्रथम जिला स्तरीय कैरम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।इसी प्रकार सिंगल्स फाइनल का महा-मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें श्री चंद्रप्रकाश ने सधे हुए कट्स और सटीक टाइमिंग के दम पर मुकेश चंद्रा को एक बेहद कड़े मुकाबले में शिकस्त देकर सिंगल्स चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुरस्कार वितरण टूर्नामेंट के समापन अवसर पर जिला अधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल एवं जिला उपभोक्ता आयोग नैनीताल के अध्यक्ष श्री जायसवाल तथा जुडिशियल मजिस्ट्रेट नैनीताल श्रीमती स्नेहा नारंग द्वारा संयुक्त रूप से सभी विजेताओं,उपविजेताओं और टीम को ट्रॉफियों व पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने जिला बार एसोसिएशन के इस खेल आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।और साथ ही इस टूर्नामेंट के फाइनल को बेहद आकर्षक, अनुशासित और भव्य रूप देने में बार एसोसिएशन के सांस्कृतिक सचिव श्री उमेश कांडपाल एडवोकेट की भी विशेष और अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी देखरेख मे आज फाइनल मैच के दौरान भव्य। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ALSO READ  “देवभूमि से खेलभूमि तक: मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग 2025 के समापन पर खिलाड़ियों में भरा जोश, बोले—हार नहीं, हौसला असली जीत है!”

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट उमेश कांडपाल द्वारा किया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू सहित समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारी, सदस्य और भारी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 2 3 1
Users Today : 529
Users Yesterday : 702
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 2 3 1
Users Today : 529
Users Yesterday : 702