“धर्म की आड़ में ठगी करने वाले 5 फर्जी बाबा हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़े, भोले-भाले लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर चला पुलिस का शिकंजा, आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई।”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में फर्जी बाबाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच ढोंगी बाबाओं को पकड़कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी साधु-संत का वेश धारण कर भोले-भाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं…













