न्यूज़ फ्लैश
“बहादराबाद में गम, अकीदत और अमन का दिखा अद्भुत संगम, “या हुसैन” की सदाओं के बीच नम आंखों से सुपुर्द-ए-ख़ाक हुए ताज़िए, कर्बला के 72 शहीदों की कुर्बानी को किया गया ख़िराज-ए-अकीदत” “भाजपा किसान मोर्चा में हितेश चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संगठनात्मक जिला रुड़की का जिला सहप्रभारी बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर” कलियर में गौकशी पर पुलिस का बड़ा प्रहार: मकान की छत पर चल रहा था गौकशी का खेल, 120 किलो गौमांस, चापड़ और कुल्हाड़ियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, चार फरार—ऑपरेशन प्रहार के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई” “अल्मोड़ा जिला कारागार पहुंचे जिला जज श्रीकांत पाण्डेय, डीएम अंशुल सिंह और एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का किया उद्घाटन” “ज्वालापुर विधानसभा में ब्रजरानी की दमदार दस्तक! गांव-गांव उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने बीजेपी हाईकमान को दिया साफ संदेश— “ब्रजरानी को टिकट दो, ज्वालापुर की सीट रिकॉर्ड मतों से जिताकर देंगे” “उत्तराखंड बॉर्डर हाई अलर्ट: पांवटा साहिब सीमा पर डटे डीएम-एसएसपी, निहंग समुदाय से वार्ता जारी, प्रशासन बोला—शांति भंग नहीं होने देंगे”
Home » कार्यवाही » कलियर में गौकशी पर पुलिस का बड़ा प्रहार: मकान की छत पर चल रहा था गौकशी का खेल, 120 किलो गौमांस, चापड़ और कुल्हाड़ियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, चार फरार—ऑपरेशन प्रहार के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई”

कलियर में गौकशी पर पुलिस का बड़ा प्रहार: मकान की छत पर चल रहा था गौकशी का खेल, 120 किलो गौमांस, चापड़ और कुल्हाड़ियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, चार फरार—ऑपरेशन प्रहार के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कलियर पुलिस ने गौकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मकान की छत पर चल रही कथित गौकशी का भंडाफोड़ किया है।

मौके से करीब 120 किलोग्राम गौमांस और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

कोतवाली प्रभारी एवं सीओ दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों और गौकशी में शामिल लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार कि शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि पिरान कलियर के जवांईखेड़ा गांव में शहीद कुरैशी के मकान की छत पर बने कमरे में गौकशी की जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापा मारकर शहीद कुरैशी निवासी जवांईखेड़ा और शानू कुरैशी निवासी तेलियान मस्जिद के पास पिरान कलियर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान मौके से करीब 120 किलो गौमांस, एक चापड़, दो छोटी कुल्हाड़ियां तथा लकड़ी का गुटका भी बरामद किया हैं।

इस दौरान भूरा, फरात, सुहैल और सादाब कुरैशी मौके से फरार होने में सफल रहे।पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी गौकशी के मामले दर्ज हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।टीम में एएसआई कुंदन सिंह राणा, हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी, जमशेद अली, जितेंद्र सिंह, नीरज राणा, अंकित कुमार और ललित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

184 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 8 5 9 7 5
Users Today : 1343
Users Yesterday : 1165

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“ज्वालापुर विधानसभा में ब्रजरानी की दमदार दस्तक! गांव-गांव उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने बीजेपी हाईकमान को दिया साफ संदेश— “ब्रजरानी को टिकट दो, ज्वालापुर की सीट रिकॉर्ड मतों से जिताकर देंगे”

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 8 5 9 7 5
Users Today : 1343
Users Yesterday : 1165