(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री, भाजपा किसान मोर्चा हरिद्वार के हितेश चौहान को संगठनात्मक जिला रुड़की में भाजपा किसान मोर्चा का जिला सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।
संगठन की ओर से मिली इस नई जिम्मेदारी के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।
नेतृत्व का जताया आभार
नई जिम्मेदारी मिलने पर हितेश चौहान ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
2027 विधानसभा चुनाव पर रहेगा फोकस
हितेश चौहान ने कहा कि वह पूरी मेहनत, सक्रियता और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजय दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य किया जाएगा। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है।






































Users Today : 285
Users Yesterday : 398
