(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भीम आर्मी जय भीम की अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए राजबीर सिंह कटारिया के स्वागत में रविवार को हरिद्वार में कार्यकर्ताओं का बड़ा जुटान देखने को मिला। पेंटागन मॉल स्थित चौक पर स्वागत समारोह के बाद सैकड़ों वाहनों का काफिला हेत्तमपुर स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क पहुंचा। यहां आयोजित सभा में संगठन के पदाधिकारियों ने अनुशासन, संगठन विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर मंथन किया।
भीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत नौटियाल ने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से राजबीर सिंह कटारिया को अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि संगठन सभी समाजों को साथ लेकर आगे बढ़ने की दिशा में काम करेगा और पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन विस्तार की रणनीति तैयार की जाएगी।
मनजीत नौटियाल ने कहा कि संगठन हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करने वाले दलों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगा। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी जय भीम सभी समाजों को साथ लेकर चलने वाला संगठन है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।
नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुशासन समिति राजबीर सिंह कटारिया ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन को प्राथमिकता देना जरूरी है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर संगठन की नई रणनीति तैयार करने की बात कही।
राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी मुन्नीलाल शिंदे ने कहा कि संगठन का विस्तार उत्तराखंड के साथ देशभर में किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अंकुश शेरवाल ने राजबीर सिंह कटारिया की नियुक्ति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे अनुशासन और संगठन विस्तार के कार्यों को गति मिलेगी।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सोनू लाठी, प्रदेश सचिव अमित सिंघानिया, विधानसभा अध्यक्ष मोनू प्रधान, जिला अध्यक्ष अश्वनी पटेल, जिला मीडिया प्रभारी वरुण समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भीम आर्मी एकता मिशन के पदाधिकारियों ने ली सदस्यता
कार्यक्रम के दौरान भीम आर्मी एकता मिशन से जुड़े कई सदस्यों और पदाधिकारियों ने भीम आर्मी जय भीम की सदस्यता ग्रहण की। संगठन ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की जिम्मेदारियों और अनुशासन के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।








































Users Today : 19
Users Yesterday : 1368






