न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “किचन में वेज-नॉनवेज का खेल पड़ा भारी! खाद्य विभाग ने मारा छापा, सड़े प्याज-पनीर पर चला ‘एक्शन’, 13 नमूने जांच को रवाना” BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी
Home » रेस्क्यू » “Roorkee:गंगा की तेज धारा में डूब रहे 14 वर्षीय कांवड़िये को 40वीं पीएसी ने बचाया, समय रहते किया सुरक्षित रेस्क्यू”

“Roorkee:गंगा की तेज धारा में डूब रहे 14 वर्षीय कांवड़िये को 40वीं पीएसी ने बचाया, समय रहते किया सुरक्षित रेस्क्यू”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार/रुड़की। कांवड़ यात्रा के दौरान 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार की आपदा राहत टीम ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और साहस का परिचय देते हुए गंगा में डूब रहे 14 वर्षीय श्रद्धालु की जान बचा ली। सोमवार 3 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12 बजे रविदास घाट, रुड़की पर स्नान के दौरान पैर फिसलने से हरियाणा के पानीपत निवासी शिवम् (14 वर्ष), पुत्र राजिंदर गंगा की तेज धारा में बहने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही 40वीं वाहिनी पीएसी की आपदा राहत ‘ई’ दल मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। टीम ने साहस, तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राथमिक रूप से उसकी स्थिति सामान्य मिलने के बाद उसे उसके साथ आए भोले (सहयात्री) के सुपुर्द कर दिया गया।

रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक ने किया, जबकि हेड कांस्टेबल त्रेपन चौहान ने अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पीएसी टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

कांवड़ यात्रा के दौरान 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार की आपदा राहत टीम गंगा घाटों पर लगातार तैनात रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सेवा में पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रही है।

ALSO READ  "117 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा: टीएचडीसी टनल से सभी श्रमिक बाहर, 12 की बची जान तो 10 की मौत से पसरा मातम"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 6 7
Users Today : 416
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 6 7
Users Today : 416
Users Yesterday : 729