न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: नशेड़ी चोर का अनोखा ‘बाइक बैंक’! गंगनहर किनारे झाड़ियों में छिपा रखी थीं 10 मोटरसाइकिलें, पुलिस ने खोली चोरी की पूरी दुकान! BIG BREAKING:: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड का डंका! काशीपुर और रुद्रपुर ने जीता पहला पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा?
Home » तलाश » BIG BREAKING:: केदारताल में कुदरत का कहर! बर्फीले पहाड़ों में जिंदगी की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से निकाले गए 3 शव, बाकी लापता लोगों पर टिकी निगाहें

BIG BREAKING:: केदारताल में कुदरत का कहर! बर्फीले पहाड़ों में जिंदगी की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से निकाले गए 3 शव, बाकी लापता लोगों पर टिकी निगाहें

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर लापता ट्रेकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में चलाया जा रहा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार, 04 नवंबर को रेस्क्यू अभियान के दौरान बरामद किए गए तीन शवों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड पहुंचाया गया। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। वहीं, अन्य लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू टीमें दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

जानकारी के अनुसार, बीती 27 अक्टूबर को गंगोत्री से सात ट्रेकर्स और छह सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 सदस्यीय दल केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। लेकिन क्षेत्र में अचानक खराब मौसम, भारी बर्फबारी और ग्लेशियर के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया। इसके चलते ट्रेकिंग दल निर्धारित समय पर वापस नहीं लौट सका। दल के लापता होने की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित रेस्क्यू एजेंसियां सक्रिय हो गईं।

सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। इस दौरान नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), वन विभाग, प्रशासन और संबंधित ट्रेकिंग एजेंसी की टीमें भी संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

रेस्क्यू अभियान के दौरान अत्यंत दुर्गम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच तीन शव बरामद किए गए, जिन्हें हवाई मार्ग से मातली हेलीपैड तक पहुंचाया गया। इसके बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रेस्क्यू टीमों को अभियान के दौरान भारी बर्फबारी, प्रतिकूल मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।

ALSO READ  "मायके जाने से पहले मचा बवाल! पति से तकरार के बाद मां ने मासूम बेटी संग गंग नहर में लगाई छलांग, तलाश में जुटी SDRF"

फिलहाल केदारताल क्षेत्र में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी है। शेष लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 8 0
Users Today : 454
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 8 0
Users Today : 454
Users Yesterday : 844